logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहली तिमाही में बैंक लोन की रफ्तार बढ़ी, किन सेक्टर्स ने सबसे ज्यादा कर्ज लिया?

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक लोन में 5,67,000 करोड़ रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई है जिसमें कॉर्पोरेट और पर्सनल लोन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के बीच चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून वाली पहली तिमाही में बैंकों से कर्ज लेने की रफ्तार में बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च विंग एसबीआई रिसर्च की क्रेडिट ग्रोथ रिपोर्ट के अनुसार, इस तीन महीने की अवधि में देश के कुल बैंक लोन में 5,67,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

 

इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा हिस्सा बड़ी कंपनियों के कॉर्पोरेट लोन और आम जनता के पर्सनल लोन का है, जिन्होंने मिलकर कुल नए कर्ज का लगभग 63 फीसदी हिस्सा लिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इंडस्ट्री और पर्सनल लोन सेगमेंट ही बैंकिंग सेक्टर में क्रेडिट ग्रोथ के मुख्य आधार हैं, जिसे बिजनेस और घरेलू मांग का पूरा समर्थन मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: SIP का पैसा कहां लगा रहे म्यूचुअल फंड्स? इन सेक्टर्स पर बढ़ाया दांव, इनसे घटाया

कंपनियों ने कितना कर्ज लिया?

इस तिमाही में कंपनियों को मिलने वाले लोन में 1,87,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस कर्ज का लगभग आधा हिस्सा सिर्फ 4 बड़े सेक्टरों से आया है। इसमें पेट्रोलियम, कोल प्रोडक्ट्स और न्यूक्लियर फ्यूल्स का काम सबसे आगे रहा, जिसे सबसे ज्यादा करीब 25,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज मिला।

 

इसके बाद इंजीनियरिंग के काम को 24,900 करोड़ रुपये मिले, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी बिजली और बुनियादी ढांचे के काम को 21,700 करोड़ रुपये का कर्ज मिला और केमिकल बनाने वाले बिजनेस को 20,800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज हासिल हुआ। इन 4 बड़े कामों के अलावा फूड प्रोसेसिंग, बेसिक मेटल्स, ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट, कंस्ट्रक्शन और इलेक्ट्रॉनिक्स के सेक्टर में भी बैंक का लोन बढ़ा है। अगर पिछले साल से तुलना करें तो कंपनियों वाले इस सेक्टर में लोन की तेजी 19.2 फीसदी रही है।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में गुटखा पर लगा बैन, सुपारी कारोबार और किसानों पर क्या होगा असर?

पर्सनल लोन में गोल्ड लोन सबसे आगे

आम लोगों के पर्सनल लोन में पिछले साल के मुकाबले 15.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस पर्सनल लोन में सबसे बड़ा हिस्सा गोल्ड लोन का है। रिपोर्ट के अनुसार, पर्सनल लोन की कुल बढ़ोतरी में करीब 42 फीसदी यानी 74,200 करोड़ रुपये सिर्फ सोने के गहने गिरवी रखकर लिए गए लोन से आए हैं।

 


और पढ़ें