logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रोबोटिक्स या मैन्युफैक्चरिंग, किस सेक्टर पर मेहरबान निवेशक, आंकड़े क्या हैं?

NSO के सर्वे में निजी कंपनियों के पूंजीगत खर्च में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 50.17 फीसदी रही। रोबोटिक्स पर आंकड़े क्या कह रहे हैं, पढ़ें रिपोर्ट।

AI Inforgraphics ChatGPT

देश के चर्चित उद्योग। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेशनल स्टैटिक्स ऑफिस (NSO) ने 'फॉरवर्ड-लुकिंग सर्वे ऑन प्राइवेट कॉरपोरेट सेक्टर CAPEX इन्वेस्टमेंट इंटेंशंस 2026' रिपोर्ट जारी की है। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से जारी ये आंकड़े बताते हैं कि देश के निवशकों को रोबोटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग या अर्टिफीशियल (AI) किस सेक्टर में निवेशक ज्यादा पैसों का दांवखेल रहे है।

सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि निजी कंपनियां सबसे ज्यादा पैसा मैन्युफैक्चरिंग में लगा रही हैं। CAPEX 2025 में 2025-26 के कुल पूंजीगत खर्च में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 50.17 फीसदी रही। यह रकम 5,73,900 करोड़ रुपये है। पहले सर्वे में 2024-25 के लिए यह हिस्सेदारी 43.80 हिस्सेदारी थी।

यह भी पढ़ें: 25 साल में चौथी बार, मानसून के समय भी कम हुई बारिश; अल नीनो का असर

किस सेक्टर में कितना निवेश?

आंकड़े बताते हैं कि 2025-26 के बीच मैन्युफैक्चरिंग के बाद सूचना और संचार क्षेत्र के क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश हुए। इसकी हिस्सेदारी 16.38 फीसदी रही। निवेशकों ने करीब 1,87,395 करोड़ रुपये का दांव खेला। तीसरे नंबर पर बिजली, गैस, भाप और एयर कंडीशनिंग आपूर्ति रही। इसका हिस्सा 8.96 फीसदी के आसपास रहा। यहां करीब 1,02,448 करोड़ रुपये के निवेश आए।

परिवहन और भंडारण की हिस्सेदारी 5.55 फीसदी रही। करीब 63,517 करोड़ रुपये का निवेश आया। मोटर वाहनों और मोटरसाइकिलों के थोक और खुदरा व्यापार और मेंटिनेस का हिस्सा 3.96 फीसदी रहा। बाकी क्षेत्रों की हिस्सेदारी 14.98 फीसदी रही। पहले सर्वे में साल 2024-25 के लिए सूचना और संचार की हिस्सेदारी 15.60% और परिवहन और भंडारण की 14 फीसदी रही थी।

यह भी पढ़ें: ऑफलाइन या ऑनलाइन, किस तरह की बुकिंग पर है लोगों को भरोसा? NSO के आंकड़े देखिए

  • सूचना और संचार: 1,87,395 करोड़ रुपये (16.38%)
  • बिजली, गैस, भाप और एयर कंडीशनिंग सप्लाई: 1,02,448 करोड़ रुपये (8.96%)
  • ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज: 63,517 करोड़ रुपये (5.55%)
  • कार-मोटर और मोटरसाइकिलों का थोक और खुदरा व्यापार और मेंटिनेंस: 3.96 फीसदी
  • अन्य सेक्टर: 14.98 फीसदी

रोबोटिक्स पर क्या कहते हैं आंकड़े

सर्वे में करीब 21.16 फीसदी कंपनियों ने बताया कि वे अपने कुल CAPEX का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा रोबोटिक्स में लगाने की योजना बना रही हैं। वहीं करीब 78.84 फीसदी कंपनियों ने कहा कि वे कुल CAPEX का 20 फीसदी से कम रोबोटिक्स पर खर्च करेंगी।

कंपनियों का कुल निवेश कितना बढ़ा?

3,819 कंपनियों के एक तय पैनल के आंकड़ों के मुताबिक कुल CAPEX 2024-25 में 6,00,123 करोड़ रुपये रहा। 2025-26 में यह आंकड़ा 6,11,161 करोड़ रुपये रहा। 2026-27 के लिए कंपनियों की योजना करीब 6,11,412 करोड़ रुपये निवेश की रही। यह 2024-25 के असल खर्च से 1.9 प्रतिशत ज्यादा है।

2024-25 में कंपनियों के पैनल ने प्रति कंपनी औसतन 173.5 करोड़ रुपये खर्च किए। रियलाइजेशन रेशियो 96.3 प्रतिशत रहा। इसका मतलब है कि असल खर्च कुल मिलाकर निवेश के इरादों के लगभग बराबर रहा।

यह भी पढ़ें: पहाड़ी और जनजातीय महिलाएं ज्यादा कर रहीं काम, दिल्ली-बिहार वाली पीछे क्यों?

CAPEX के आंकड़े क्या कह रहे हैं?

  • 2024-25: 6,00,123 करोड़ रुपये
  • 2025-26: 6,11,161 करोड़ रुपये
  • 2026-27: 6,11,412 करोड़ रुपये (इन्वेस्टमेंट इंटेंशन)

2024-25 के मुकाबले यह 1.9 फीसदी की मामूली बढ़त है।

CAPEX 2026 में क्या पूछा जाएगा?

तीसरे सर्वे में ग्रीन एनर्जी और रोबोटिक्स में निवेश की जानकारी भी ली जाएगी। निवेश के मकसद जैसे क्षमता बढ़ाना या एडवांसमेंट और पैसे के सोर्स की जानकारी भी मांगी गई है। कंपनियों को अब एक सुरक्षित वेब पोर्टल पर खुद जानकारी भरनी होगी। सर्वे सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम, 2008 के तहत हो रहा है।

 


और पढ़ें