logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सोने की कीमत 32% गिरी, फिर भी 2 साल पहले से दोगुनी महंगा; समझिए पूरा गणित

जनवरी 2026 के रिकॉर्ड स्तर से सोना 32% सस्ता हुआ है लेकिन दो साल पहले के मुकाबले अब भी दोगुनी कीमत पर बिक रहा है। आखिर गिरावट के बाद भी सोना इतना महंगा कैसे है।

AI-generated image showing the rise and fall in gold prices

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नवंबर की महीने में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2026 में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। उस समय 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये हो गई थी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हुआ, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। धीरे-धीरे सोने के भाव नीचे आने लगे और अब इसकी कीमत करीब 1 लाख 22 हजार 520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी जनवरी में बने रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 57 हजार 480 रुपये सस्ता हो चुका है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो सोने की कीमत में करीब 32 फीसदी की गिरावट आई है।

 

लेकिन सोने की कीमतों की कहानी सिर्फ इतनी नहीं है। अगर आज के भाव की तुलना मार्च 2024 से करें तो तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है। मार्च 2024 में 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 63 हजार 790 रुपये थी। आज यह 1 लाख 22 हजार 520 रुपये है। यानी इस दौरान सोने की कीमत करीब 92 फीसदी बढ़ गई है। आसान भाषा में कहें तो रिकॉर्ड स्तर से गिरने के बाद भी सोना दो साल आठ महीने पहले के मुकाबले करीब दोगुना महंगा है। ऐसे में सवाल है कि आखिर सोने की कीमतों में इतनी तेजी कैसे आई और गिरावट के बाद भी यह आम खरीदार की पहुंच से दूर क्यों है।

मार्च 2024 से शुरू हुई तेजी

मार्च 2024 में सोने की कीमत करीब 63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके बाद कीमतों में तेजी का सिलसिला शुरू हुआ। साल 2024 में सोना धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता रहा। इसके बाद 2025 में तेजी और बढ़ गई। 2025 में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। NDTV Profit की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में करीब 73.45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के बाद जनवरी 2026 में सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर 2 साल में 87% महंगी हुई चांदी, 10 साल में कितने बढ़े दाम?

ऑल टाइम हाई से कितनी गिरावट आई?

जनवरी 2026 के रिकॉर्ड स्तर के बाद सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अब इसका भाव 1,22,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर जनवरी के रिकॉर्ड भाव 1,80,000 रुपये से तुलना करें तो सोना करीब 57,480 रुपये सस्ता हुआ है। प्रतिशत में यह गिरावट लगभग 31.93 फीसदी बैठती है। यानी सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 32 फीसदी नीचे आ चुकी है।

मार्च 2024 के मुकाबले करीब दोगुना महंगा

सोने की कीमतों में आई गिरावट को समझने के लिए मार्च 2024 और नवंबर 2026 के भाव की तुलना करना जरूरी है। मार्च 2024 में 10 ग्राम सोना करीब 63,790 रुपये का था। मौजूदा भाव 1,22,520 रुपये है। यानी इस दौरान सोने की कीमत करीब 58,730 रुपये बढ़ गई है।

 

प्रतिशत में देखें तो सोना मार्च 2024 के मुकाबले करीब 92.06 फीसदी महंगा है। आसान भाषा में कहें तो दो साल आठ महीने पहले जिस कीमत में 10 ग्राम सोना मिलता था, आज लगभग उसी रकम में 5.2 ग्राम सोना ही खरीदा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: FSSAI बनाम FDA: हाईकोर्ट पहुंची थी महाराष्ट्र सरकार, 2 महीने में वापस ली याचिका

गिरावट का मतलब सोना सस्ता होना नहीं

सोने की कीमतों में आई हालिया गिरावट को देखकर यह लग सकता है कि सोना अब सस्ता हो गया है। लेकिन लंबी अवधि के आंकड़े कुछ और ही तस्वीर दिखाते हैं। जनवरी 2026 के रिकॉर्ड भाव से तुलना करने पर सोना जरूर सस्ता हुआ है, लेकिन मार्च 2024 के मुकाबले इसकी कीमत अब भी करीब 92 फीसदी ज्यादा है। यानी बाजार में आई गिरावट ने सोने की पिछली तेजी को पूरी तरह खत्म नहीं किया है। इसलिए सोने की कीमतों को समझने के लिए सिर्फ हालिया गिरावट देखना काफी नहीं है। यह भी देखना जरूरी है कि पिछले दो साल आठ महीने में इसकी कीमत किस रफ्तार से बढ़ी है।

Related Topic:#Gold Rate

और पढ़ें