धनतेरस 2026 पर सोने और चांदी की घरेलू कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद कीमती धातुओं में आई उतार-चढ़ाव भरी हलचल के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक घरेलू सर्राफा दरों पर नजर रखे हुए हैं। वहीं आज शुक्रवार 6 नवंबर को शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर और गिरावट के साथ हुई। पिछले दिन यानी 5 नवंबर की भारी तेजी के बाद वैश्विक बाजारों अमेरिका और एशिया के कमजोर रुख और बिकवाली के कारण आज बाजार लाल निशान पर खुला। आज बैंकिंग शेयरों पर दबाव दिखा लेकिन IT शेयरों ने सहारा दिया।
आज सुबह 9:18 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पक सेंसेक्स 4.29 अंक यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 79,305.72 पर था। वहीं निफ्टी-50 24,538.20 पर खुला और यहीं आज का हाई बना, फिर 24,388.05 तक फिसला। 9:18 बजे यह 78.40 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,458.20 पर रहा। बैंकिंग शेयरों पर दबाव दिखा। बैंकेक्स 0.25 प्रतिशत गिरकर 64,884 पर और निफ्टी बैंक 0.33 प्रतिशत गिरकर 57,581.95 पर आ गया।
यह भी पढ़ें: Canva में 22% कर्मचारियों की छंटनी, नौकरी गंवाने वालों को मिलेगा?
कैसा रहा शेयर मार्केट का हाल?
सुबह 9:18 बजे सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर बढ़त में और 19 गिरावट में रहे। सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में M&M 2.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,191.50 रुपये पर रहा। इसके अलावा TCS 2.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,555 रुपये पर, इंफोसिस 2.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,191.80 रुपये पर, HCL टेक 1.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,458.10 रुपये पर और भारती एयरटेल 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,095.35 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

वहीं सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में पावर ग्रिड 2.68 प्रतिशत टूटकर 254 रुपये पर आ गया। एशियन पेंट्स 2.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,460.55 रुपये पर, BEL 2.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 386.50 रुपये पर, NTPC 1.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 310.25 रुपये पर और बजाज फाइनेंस 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,050 रुपये पर रहा।
आज सोना-चांदी कितने में है?
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत और डॉनल्ड ट्रम्प की हार से अमेरिका-ईरान संघर्ष खत्म होने की उम्मीद से गुरुवार को सोने चांदी के भाव काफी चढ़ गए थे। हालांकि, आज यानी शुक्रवार 6 नवंबर को मजबूत डॉलर और ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली के कारण दोनों की कीमतों में कारोबार की शुरुआत में सुस्ती देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।
घरेलू वायदा बाजार (फ्यूचर्स मार्केट) में, सुबह लगभग 9:17 बजे MCX गोल्ड फ्यूचर्स 1.18% गिरकर 1,42,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि MCX सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 1.54% की गिरावट के साथ 1,84,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। जानिए आज भारत में सोने और चांदी की कीमत कितनी है।
दिल्ली में सोने की कीमतें 6 नवंबर
नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव - ₹142,250/10 ग्राम
नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव- ₹130,396/10 ग्राम
नई दिल्ली में 999 फाइन चांदी का भाव- ₹183,990/1 किलोग्राम
मुंबई में सोने की कीमतें - 6 नवंबर
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव - ₹142,490/10 ग्राम
मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव - ₹130,616/10 ग्राम
मुंबई में 999 फाइन चांदी का भाव - ₹184,310/1 किलोग्राम
बेंगलुरु में सोने की कीमतें - 6 नवंबर
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव - ₹142,610/10 ग्राम
बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव - ₹130,726/10 ग्राम
बेंगलुरु में 999 फाइन चांदी का भाव - ₹184,460/1 किलोग्राम
कोलकाता में सोने की कीमतें- 6 नवंबर
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव - ₹142,250/10 ग्राम
कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव - ₹130,396/10 ग्राम
कोलकाता में 999 फाइन चांदी का भाव - ₹184,200/1 किलोग्राम
हैदराबाद में सोने की कीमतें - 6 नवंबर
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव - ₹142,660/10 ग्राम
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव - ₹130,773/10 ग्राम
हैदराबाद में 999 फाइन चांदी का भाव - ₹184,740/1 किलोग्राम
चेन्नई में सोने की कीमतें — 6 नवंबर
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव - ₹142,850/10 ग्राम
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव - ₹130,946/10 ग्राम
चेन्नई में 999 फाइन चांदी का भाव - ₹184,980/1 किग्रा