लगातार कई दिन से रिकॉर्ड तोड़ रही सोने की कीमत में गुरुवार को थोड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट तब आई, जब बुधवार को ही सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमत में भी थोड़ी गिरावट आई है। चांदी की कीमत ने भी गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
अब कितनी गिरावट आई? 9 अक्टूबर को सोने की 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,749 पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट आई और यह 1,48,524 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। बुधवार की तुलना में सोने की कीमत में 0.37% और चांद में 0.89% की गिरावट आई है।
इससे पहले बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,450 रुपये तक पहुंच गई थी। जबकि, एक किलो चांद 1,50,282 रुपये पर आ गई थी। सोने की कीमत में इस साल जबरदस्त उछाल आया है। इस साल सोने की कीमत 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी है।
यह भी पढ़ें-- सोने की कीमत ₹1.20 लाख के पार, जानिए निवेश करना चाहिए या नहीं?
गिरावट आने का कारण क्या?
जियो पॉलिटिकल टेंशन और ट्रंप के टैरिफ की वजह से सोने और चांद की कीमत में जबरदस्त उछाल आ रहा था। हालांकि, गुरुवार को इसमें थोड़ी गिरावट आ रही है।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की तीन बड़ी वजह है। पहली- प्रॉफिट बुकिंग। गुरुवार को सोना और चांदी, दोनों की ही कीमत रिकॉर्ड स्तर पहुंच गई थी। इसलिए गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही निवेशक इसकी बिकवाली कर रहे हैं, जिससे कीमत कम हो रही है।
दूसरी- जियोपॉलिटिकल टेंशन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पीस प्लान पर इजरायल और हमास के बीच सहमति होने का एलान किया है। इससे गाजा में दो साल से चल रही जंग के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। और तीसरी- अमेरिकी फेड रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अक्टूबर में ब्याज दरें घटने के चांसेस 94% है।
यह भी पढ़ें-- 9 साल में ATM और कैश को खत्म नहीं कर पाया UPI, कैसे डिजिटल होगा भारत?
तो क्या अब कीमतें और कम होंगी?
सोने और चांदी की कीमत में कई दिनों बाद गिरावट देखने को मिल रही है। दीवाली से पहले इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कीमतों में अभी और गिरावट आएगी। जानकारों का मानना है कि सोने और चांदी की कीमत अभी और बढ़ेंगी।
ऑगमेंट की रिसर्च हेड रेनिशा चेनानी ने लाइवमंट को बताया कि इस साल के आखिरी तक 10 ग्राम सोने की कीमत 1.25 लाख से 1.28 लाख रुपये तक जा सकती है। वहीं, एक किलो चांद भी 1.55 लाख से 1.60 लाख तक पहुंच सकता है।