logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कंपनी का मालिक होना और उसे चलाना अलग कैसे? TVS विवाद से समझिए

किसी कंपनी को चलाने वाला उसका सबसे बड़ा मालिक हो यह जरूरी नहीं है। मालिकाना हक, कंट्रोल और मैनेजमेंट, ये तीनों ही अलग-अलग चीजें हैं। इन्हें हालिया TVS विवाद के जरिए आसानी से समझा जा सकता है।

TVS Dispute

TVS विवाद, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जब भी हम किसी बड़ी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) या CEO का नाम सुनते हैं तो अक्सर मान लेते हैं कि वही कंपनी का सबसे बड़ा मालिक भी होगा। आपको पता होना चाहिए कि कॉरपोरेट की दुनिया ऐसे काम नहीं करती। कंपनी चलाने की जिम्मेदारी मिलना और कंपनी के शेयरों पर अधिकार होना दोनों अलग बातें हैं। TVS ग्रुप के श्रीनिवासन परिवार में जारी पारिवारिक संपत्ति और व्यापार के बंटवारे को लेकर मतभेद गहरा गए हैं। 

 

इसे आसान शब्दों में समझें तो अगर परिवार के किसी सदस्य को कंपनी में कोई पद नहीं मिलता तो भी उसकी शेयरहोल्डिंग अपने आप खत्म नहीं हो जाती। हाल ही में TVS परिवार से जुड़े विवाद और कॉरपोरेट गवर्नेंस फर्म InGovern की आई रिपोर्ट ने इस फर्क को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

 

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर 2 साल में 87% महंगी हुई चांदी, 10 साल में कितने बढ़े दाम?

Ownership, Control और Management

किसी भी कंपनी के ढांचे को समझने के लिए इन तीन शब्दों का अंतर समझना सबसे जरूरी है। किसी कंपनी में मालिकाना हक इस बात से तय होता है कि किसके पास कंपनी के कितने शेयर हैं। जिस व्यक्ति, परिवार या ट्रस्ट के पास जितने शेयर होंगे उसका कंपनी में उतना ही आर्थिक हित होगा। 

 

कंट्रोल का मतलब होता है कि कंपनी के बड़े फैसलों में किसका प्रभाव चलता है। जैसे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की नियुक्ति या रणनीतिक फैसले। यह केवल शेयरों की संख्या से नहीं बल्कि वोटिंग राइट्स और समझौतों से भी तय होता है। मैनेजमेंट का मतलब है रोजमर्रा का कामकाज संभालना। यह काम CEO, MD और वरिष्ठ अधिकारियों का होता है।

 

इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए एक कंपनी में A के पास 40% और B के पास 20% शेयर हैं जबकि C को कंपनी का MD बनाया गया है। यहां A और B कंपनी के मालिक यानी की शेयरहोल्डर हैं जबकि C केवल कंपनी चला रहा है। C के पास मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। इसी तरह, A के पास सबसे ज्यादा शेयर होने का मतलब यह नहीं कि वह रोजमर्रा के फैसलों में सीधे दखल देगा।

TVS के मामले से समझिए

TVS के मामले को समझने के लिए दो अलग-अलग कंपनियों के ढांचे को देखना होगा। जैसे TVS Holdings मुख्य कंपनी है। वैसे ही TVS मोटर कंपनी गाड़ी बनाने वाली ऑपरेटिंग कंपनी है। TVS Holdings के जरिए ही TVS Motor में बड़ी हिस्सेदारी रखी जाती है। सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, TVS Holdings में कुल प्रमोटर हिस्सेदारी 74.45% है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा VS ट्रस्ट के पास 66.55% हिस्सेदारी है। 

 

वेणु श्रीनिवासन इस ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि ट्रस्ट के नाम पर शेयर होना, ट्रस्ट का ट्रस्टी होना और ट्रस्ट का लाभार्थी होना, ये तीनों अलग चीजें हैं। ट्रस्ट की हिस्सेदारी को सीधे वेणु श्रीनिवासन की निजी शेयरहोल्डिंग नहीं कहा जा सकता। अप्रैल 2025 में वेणु श्रीनिवासन ने TVS Holdings के 6.79% शेयर ट्रस्ट को ट्रांसफर किए थे। इसी दौरान सुदर्शन वेणु को ट्रस्ट के जरिए 'Significant Beneficial Owner' (SBO)  दिया गया लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 66.55% शेयर सीधे उनके नाम पर आ गए। SBO और कानूनी मालिकाना हक अलग-अलग बातें हैं।

 

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट ने लगाई जबरदस्त छलांग, बैंक-IT शेयर चढ़े; सोना-चांदी का भाव जानिए

कॉरपोरेट प्रक्रिया से मिला मैनेजमेंट

सुदर्शन वेणु को TVS की जिम्मेदारी केवल पारिवारिक फैसले से नहीं बल्कि तय कॉरपोरेट प्रक्रिया के जरिए मिली। शेयरधारकों ने 20 अक्टूबर 2023 को पोस्टल बैलेट (97.05% वोट) के जरिए उन्हें 5 साल के लिए MD नियुक्त करने की मंजूरी दी। बोर्ड की मंजूरी के बाद 25 अगस्त 2025 से उन्होंने चेयरमैन और MD का पद संभाला।

 

अगर लक्ष्मी वेणु TVS Motor के बोर्ड में नहीं हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कारोबार से बाहर हैं। वह TAFE (Tractors and Farm Equipment Limited) की वाइस चेयरपर्सन हैं और Sundaram-Clayton Limited की MD हैं। क्या मैनेजमेंट से हटने पर मालिकाना हक खत्म हो जाता है?


इसका सीधा जवाब है नहीं। यदि किसी व्यक्ति के पास कंपनी के 10% शेयर हैं। वह कंपनी का MD भी है और बाद में बोर्ड उसे MD के पद से हटा देता है तो उसकी रोजमर्रा के काम की जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी लेकिन उसके 10% शेयर उसके पास ही रहेंगे। जब तक कानूनी रूप से शेयरों का ट्रांसफर न हो शेयरहोल्डिंग बनी रहती है। ठीक वैसे ही, केवल MD बन जाने से किसी को अपने आप कंपनी के शेयर नहीं मिल जाते।

InGovern की रिपोर्ट मे क्या कहा गया?

कॉरपोरेट गवर्नेंस रिसर्च फर्म InGovern ने 1 नवंबर 2026 को TVS परिवार के विवाद पर एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में कहा गया कि परिवार के सदस्यों (वेणु श्रीनिवासन, मल्लिका श्रीनिवासन, लक्ष्मी वेणु और सुदर्शन वेणु) के बीच 21 मार्च 2024 को एक MoU हुआ था। इसकी सूचना 22 मार्च 2024 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई थी। एक्सचेंज को विस्तृत शर्तें नहीं बताई गई थीं। इसलिए यह अपने आप साबित नहीं होता कि संपत्ति या आर्थिक हितों का अंतिम बंटवारा हो चुका है। सुदर्शन वेणु की प्रबंधकीय नियुक्तियां अपनी जगह औपचारिक प्रक्रिया से हुई हैं लेकिन इससे संपत्ति के बंटवारे का पारिवारिक विवाद अपने आप सुलझ नहीं जाता।

 

यह भी पढ़ें: Binance क्रिप्टो एक्सचेंज पर हुआ साइबर हमला, 50,000 करोड़ रुपये चोरी की आशंका

 

ध्यान देने वाली बात यह है कि फर्म ने स्पष्ट किया कि उसने MoU की जांच नहीं की है और न ही वह किसी पक्ष के दावे पर कानूनी फैसला दे रहा है। उनके अनुसार, केवल कारोबार की वैल्यूएशन बढ़ जाने से किसी पूर्व पारिवारिक समझौते को दोबारा खोलने का आधार नहीं बनता, जब तक कि समझौते की शर्तें या कानून इसकी इजाजत न दें। हमें यह समझना होगा कि जब कोई कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड होती है तो प्रमोटर परिवार का अंदरूनी विवाद सिर्फ उनका निजी मामला नहीं रह जाता। इसका असर कंपनी के गवर्नेंस, फैसलों और छोटे निवेशकों के हितों पर पड़ सकता है।

Related Topic:#Business News

और पढ़ें