दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय निर्माता कंपनी नेस्ले अपना आइसक्रीम व्यवसाय बेचेगी। प्लान के मुताबिक कंपनी 2027 तक आइसक्रीम कारोबार से बाहर आना चाहता है। आइसक्रीम के अलावा वह पानी के व्यवसाय से भी पीछे हटेगी। नेस्ले ने गुरुवार को बताया कि वह अपना आइसक्रीम व्यवसाय बेचने की बातचीत ब्रिटिश कंपनी फ्रोनेरी के साथ कर रही है। हालांकि कंपनी फ्रोनेरी के साथ संयुक्त उद्यम में बनी रहेगी। नेस्ले का आइसक्रीम बाजार करीब 1.3 अरब डॉलर का है। इसमें हैगन-डाज और ड्रमस्टिक जैसे कुल छह ब्रांड आते हैं।
चार सेक्टर पर फोकस करेगी कंपनी
नेस्ले अब अपना फोकस पशु देखभाल, पोषण और फूड सेक्टर पर करना चाहती है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिलिप नवरातिल ने कहा, 'हम अपने पोर्टफोलियो को चार व्यवसायों पर फोकस कर रहे हैं, जिनका नेतृत्व हमारे सबसे मजबूत ब्रांड कर रहे हैं। उन्होंने आइसक्रीम बिजनेस को फायदेमंद, लेकिन मामूली बताया। उनका कहना है कि यह नेस्ले के बड़े विकास इंजनों की तुलना में यह एक भटकाव बनकर रह गया है।
यह भी पढ़ें: तारिक रहमान सरकार ने बांग्लादेश में लगाया स्पाइसजेट पर बैन, क्या है कारण?
आइसक्रीम व्यवसाय क्यों छोड़ रहीं कंपनियां?
बता दें कि यह कंपनी नेस्प्रेसो और किटकैट बार के अलावा कुल छह आइसक्रीम ब्रांड का नेतृत्व करती है। आइसक्रीम व्यवसाय मौसम पर आधारित होता है। इसमें कई तरह की ऑपरेशनल चुनौतियां होती हैं। इसी वजह से अधिकांश बड़ी कंपनियां अपने कदम पीछे खींचने में जुटी हैं। नेस्ले से पहले पिछले साल दिसंबर में यूनीलीवर ने भी अपने आइसक्रीम व्यवसाय से नाता तोड़ लिया था।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम
शिशु फॉर्मूला मंगवाना पड़ा था वापस
नेस्ले स्विट्जरलैंड की कंपनी है। पिछले दिनों अपने अपने शिशु फॉर्मूले के कारण सुर्खियों में रही। इन फॉर्मूले में सेरेउलाइड मिला था। यह एक विषैला पदार्थ है। इसके सेवन से उल्टी और दस्त जैसी समस्या होती है। खामी सामने आने के बाद कंपनी ने कई देशों से अपने शिशु फॉर्मूले को वापस मंगवाया था। वहीं फ्रांस तीन बच्चों की मौत की जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर इन बच्चों ने नेस्ले फॉर्मूला दूध का सेवन किया था।
नेस्ले के आइसक्रीम ब्रांड
- हेगेन-डैज (Häagen-Dazs)
- मोवेनपिक (MOVENPICK)
- ड्रमस्टिक (DRUMSTICK)
- एट्रीम (Etreme)
- एंटिका जेलटेरिया डेल कोर्सो (Antich Gelateria del Corso)
- मैक्सिबोन (MAXIBON)