भारत सरकार के वाणिज्य विभाग ने ऐलान किया है कि पाकिस्तान से आने वाले वस्तुओं को पूरी तरह से भारत में बैन किया जाता है। अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी सामान को भारत में खरीदा नहीं जा सकेगा, भले ही वह सीधे आ रहो हो, या किसी दूसरे देश के रास्ते भारत भेजा जा रहा हो। यह प्रतिबंध हर तरह के सामानों पर लागू है।
केंद्र सरकार का यह आदेश उन सामानों पर भी लागू होगा, जिनके आयात की इजाजत दी गई है। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू है।
भारत सरकार ने क्यों लिया है फैसला?
केंद्र सरकार ने बैन की वजह भी बताई है। वाणिज्य मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में कहा है, 'यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है। अगर इस आदेश में किसी अपवाद की स्थिति बनती है तो उसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी अनिवार्य होगी।' बैन की असली वजह 22 अप्रैल को हुआ पहलगाम हमला है। पहलगाम हमले में 26 लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया गया था। भारत का आरोप है कि इस आतंकी गतिविधि में पाकिस्तान की संलिप्तता है।
यह भी पढ़ें: हर दिन 10 करोड़ बढ़ेगा खर्च! PAK एयरस्पेस बंद होने का असर क्या?
भारत सरकार ने क्यों लिया है फैसला?
केंद्र सरकार ने बैन की वजह भी बताई है। वाणिज्य मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में कहा है, 'यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है। अगर इस आदेश में किसी अपवाद की स्थिति बनती है तो उसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी अनिवार्य होगी।'
कब से लागू है यह आदेश?
यह अधिसूचना 2 मई को जारी हुई है। तभी से यह आदेश देशभर में लागू है। अब पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों पर पूरी तरह से रोक लग गई है। अगर कोई सामान पाकिस्तान से लाना अनिवार्य है तो इसके लिए भारत सरकार से अनुमति लेनी होगी। बिना इजाजत किसी व्यापार को करने की मंजूरी नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 'नई बाबरी मस्जिद की ईंट PAK सेना रखेगी', ऐसा कहने वालीं पलवशा खान कौन?
केंद्र ने किस नियम के तहत यह फैसला किया है?
विदेश व्यापार नीति 2023 के पैरा 2.20ए को शामिल किया गया है। भारत अपनी विदेश व्यापार नीति को इसी आधार पर नियंत्रित करता है। इसका मूल कानून फॉरेन ट्रेड एक्ट 1992 है। यह आदेश भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने जारी किया है। इसके डायरेक्टर अजय भादू हैं। वह केंद्र सरकार में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: IMF, FATF से UNSC तक, पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया को लामबंद कर रहा भारत
इस फैसले से होगा क्या?
पाकिस्तान से कपड़े, फल, दवाइयां और अन्य सामग्रियां नहीं आ सकेंगी। पाकिस्तान जिन उत्पादों को दुबई भेजता है, वहां से भी भारत आयात करता है। अब वहां से भी कोई आयात नहीं हो सकेगा। मेड इन पाकिस्तान का कोई भी उत्पाद भारत में नहीं बिकेगा। पाकिस्तान का कोई भी सामान, भारतीय रास्ते नहीं गुजर सकता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार का लेखा-जोखा
पाकिस्तान को कभी भारत में व्यापार के लिए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा मिला था, जो घटकर सीमित हो गया है। साल 2018 तक भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 20 हजार करोड़ रुपये तक कारोबार होता था। साल 2019 के पुलवामा हमले के बाद इसमें लगातार गिरावट आई। मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी भारत ने छीन लिया।
भारत दवाइयां बेचता था, केमिकल्स का सौदा करता था, पाकिस्तान से फल और सब्जियों का आयात होता था। दुबई के रास्ते भी व्यापार होता था। अब दोनों देशों के रिश्ते अब तल्ख हो गए हैं। साल 2024 में दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 9 हजार करोड़ रुपये तक आ गया लेकिन अब इस व्यापार पर पूरी तरह से बैन लगता नजर आ रहा है।