logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दो दिन की तेजी के बाद फिर गिरा शेयर मार्केट, सोना चांदी का भाव जानिए

लगातार दो दिनों तक तेजी के बाद शेयर मार्केट में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। जानिए सोना चांदी कितने में है।

शेयर मार्केट, Share Market Today,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लगातार दो दिनों तक तेजी के बाद शेयर मार्केट में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर  सेंसेक्स सुबह 9:15 बजे 82,509.04 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 23.15 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। BSE बैंकएक्स 70,176.18 अंक पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 59.45 अंक 0.08 प्रतिशत  की तेजी रही।

 

इसके अलावा,  BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 241.44 अंक 0.64 प्रतिशत  गिरकर 37,708.57 अंक पर रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी-50 बुधवार सुबह 9:15 बजे 25,323.15 अंक पर खुला। सुबह 9:16 बजे तक यह 25,371.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले इसमें 15.55 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कैसा रहा कंपनियों का हाल, जानिए सोने चांदी का भाव। 

 

यह भी पढ़ें: Apple Outage: एप्पल पर हुआ साइबर अटैक? कंपनी ने बताई सर्विस ठप पड़ने की वजह

BSE पर कैसा रहा कंपनियों का हाल?

18 नवंबर को सुबह 9:16 बजे शेयर बाजार में ज्यादातर दिग्गज कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में ICICI बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 0.57 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा SBI में 0.54 प्रतिशत, कोटक बैंक में 0.36 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 0.22 प्रतिशत और HDFC बैंक व LT में 0.18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। 

 

वहीं, गिरावट वाले शेयरों में TCS सबसे ज्यादा 1.81 प्रतिशत टूट गया। इसके अलावा एशियन पेंट्स में 1.23 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 1.23 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स और HCL टेक में 0.76 प्रतिशत, इंफोसिस में 0.71 प्रतिशत और ट्रेंट में 0.68 प्रतिशत की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर बाजार में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि IT और कुछ अन्य बड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव रहा।  

सोने चांदी का भाव जानिए

मंगलवार को जहां घरेलू बाजार में तेजी देखी गई वहीं आज यानी बुधवार को फिर कीमतें धड़ाम होती दिखीं। आज सोना सस्ता होकर करीब 1.31 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ 1.64 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

 

आज 24 कैरेट सोना करीब 132,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 121,477 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 99,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग 165,460 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास दिखा। 


और पढ़ें