logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कैसा रहा कंपनियों का हाल

आज यानी 21 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। सुबह 9:15 बजे बॉम्बे स्टॉक मार्केट BSE बीएसई सेंसेक्स 74,535.18 पर खुला। पढ़ें कैसा रहा कंपनियों का हाल?

Share Market, NSE Today, BSE Today,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत यानी आज सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के संकेत दिख रहे थे। पश्चिम एशिया में इस वीकेंड के दौरान जियो-पॉलिटिकल टेंशन और कच्चा तेल के दाम बढ़ गए, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए बुरी खबर है। हालांकि, आज यानी 21 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। सुबह 9:15 बजे बॉम्बे स्टॉक मार्केट BSE बीएसई सेंसेक्स 74,535.18 पर खुला। 

 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE निफ्टी 50  23,366.05 अंक, 0.13% की तेजी के साथ खुला। कंपनियों की बात करें तो सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी UltraTech Cement शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा मुनाफे में है।

 

यह भी पढ़ें: भारत में चावल उत्पादन 10 साल के निचले स्तर पर, बाजारों पर कितना पड़ेगा असर?

कैसा रहा कंपनियों का हाल?  

आज 9:43 बजे के आंकड़े में 30 प्रमुख कंपनियों में 26 शेयर बढ़त में और सिर्फ 4 गिरावट में रहे, यानी 30 में 26 शेयर हरे निशान में थे। अल्ट्राटेक सीमेंट +3.57% इसके बाद सन फार्मा +2.32% और एशियन पेंट्स +2.25 फीसदी बढ़त दिखी। इसके अलावा, इंडिगो +1.75%, एचसीएल टेक +1.64% और ट्रेंट +1.35% भी मजबूत रहे।


बैंकिंग में HDFC 95%, कोटक बैंक +1.14%, एक्सिस बैंक +0.63% और ICICI बैंक +0.62% ऊपर रहा।  रिलायंस +0.38%, टीसीएस +0.49%, एसबीआई +0.29% और बजाज फाइनेंस +0.46% भी हरे निशान में रहे। वहीं गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस -1.74% सबसे कमजोर रहा। इसके बाद अडानी पोर्ट्स -1.36%, भारती एयरटेल -0.96% और पावर ग्रिड -0.89% नीचे रहे। 

आईटी स्टॉक्स में दिखी गिरावट 

सोमवार को अडाणी पोर्ट्स के शेयरों ने 0.99 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.81 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.74 प्रतिशत, टीसीएस 0.43 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयरों ने 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।  

आज क्या है सोने-चांदी का भाव? 

आज 21 सितंबर 2026 को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,970 से 1,55,840 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव करीब 2,41,930 प्रति किलोग्राम है। आज 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)  1,55,100 के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट सोना, 1,42,200 की कीमत में है। इसके अलावा चांदी 1 किलोग्राम 2,41,930 के आसपास रहा।  

Related Topic:#Share Market

और पढ़ें