आज भारतीय शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 9:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE सेंसेक्स 74,353.51 पर कारोबार कर रहा था। इसमें 37.90 अंकों यानी 0.05% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, BSE बैंकएक्स 58.31 अंक यानी 0.09 फीसदी गिरकर 62,840.95 पर आ गया। BSE Focused IT इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली और यह 329.74 अंक यानी 0.89% की बढ़त के साथ 37,327.54 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:17 बजे NSE पर निफ्टी 50 मामूली बढ़त के साथ 23,003.70 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक 69.25 अंक यानी 0.12% गिरकर 55,741.25 पर और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 80.75 अंक यानी 0.32 फीसदी गिरकर 25,283.45 पर कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें: टेलीकॉम सेक्टर में 92.5% बाजार निजी हाथों में, PSU हाशिए पर क्यों?
कैसा रहा कंपनियों का हाल?
सुबह 9:22 बजे 30 में से सिर्फ 5 शेयर हरे निशान पर रहे बाकी 25 कंपनियां लाल निशान पर कारोबार कर रही थी। सबसे ज्यादा बढ़त टेक महिंद्रा में है (+3.29%), फिर इंफोसिस (+2.66%), टीसीएस (+2.36%), भारती एयरटेल (+1.11%) और एचडीएफसी बैंक (+0.10%)। यानी आईटी शेयरों ने बाज़ार को सहारा दिया है।

दूसरी तरफ सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस में देखने को मिली, जो करीब -1.99 फीसदी थी। इसके बाद एलएंडटी में -0.97 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में -0.93 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में -0.90 प्रतिशत और एसबीआई में -0.77% प्रतिशत गिरावट देखने को मिली।
क्या है सोने-चांदी के दाम?
घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सोना चढ़कर करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी 2.11 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी। आज 24 कैरेट सोना करीब 147,810 प्रति रुपये 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 135,493 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड 110,858 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग 211,290 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।