दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल
LPG
सिलेंडर की कीमत अब 183 रुपये 50 पैसे कम हो गई है। भारतीय तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद इसकी कीमत घटाई है। यह साल 2026 में कमर्शियल LPG की पहली कीमत कटौती है।
नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कटौती से होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक जगहों पर खाना बनाने का खर्च कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: कॉमर्शियल LPG से प्रतिबंध हटा, आप पर क्या असर पड़ेगा? समझिए
आपके शहर में अब क्या हैं कीमतें?
- दिल्ली: घरेलू - 942 रुपये, कमर्शियल - 2,930 रुपये
- मुंबई: घरेलू - 941.50 रुपये, कमर्शियल - 2,885.50 रुपये
- कोलकाता: घरेलू - 968 रुपये, कमर्शियल - 3,072 रुपये
- चेन्नई: घरेलू - 957.50 रुपये, कमर्शियल - 3,100 रुपये
क्या घरेलू सिलेंडरों के दाम भी कम होंगे?
घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले सामान्य LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को अभी इंतजार करना पड़ेगा। इस साल पहली बार कमर्शियल LPG की कीमत घटी है।
यह भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना: अब साल में 9 की जगह सिर्फ 4 सिलेंडर मिलेंगे सस्ते रेट पर
क्यों अचानक बढ़ी थी कीमतें?
पिछले कुछ महीनों में मध्य पूर्व में तनाव और वैश्विक बाजार में महंगाई के कारण कमर्शियल गैस बहुत महंगी हो गई थी। अब थोड़ी राहत मिली है। इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग वाले और क्लाउड किचन चलाने वालों को फायदा होगा। उनके खर्चे कम होंगे।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम
निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 3 रुपये प्रति लीटर घटा दी है।सरकार और तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम तय करती हैं। घरेलू गैस के दाम अक्सर सरकारी नीति के कारण नहीं बढ़ाए या घटाए जाते हैं। इसलिए आम परिवारों को इस राहत का फायदा नहीं मिलेगा।