logo

मूड

ट्रेंडिंग:

200 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आपके शहर में क्या है रेट? यहां जानिए

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं। अब एक बार फिर होटलों में खाने की थाली सस्ती हो सकती है।

LPG

कॉमर्शियल एलपीजी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

1 अगस्त 2026 को केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 200 रुपये से ज्यादा घटा दिए हैं। होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक से जुड़े लोगों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 202 रुपये घटाई गई है।  

कोलकाता में 209 की कटौती के बाद अब एक सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें आज 1 अगस्त से ही लागू हैं। सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम परिवारों को राहत नहीं मिली है।

यह लगातार दूसरी बार है जब कमर्शियल LPG के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले जुलाई में भी कटौती हुई थी। कुछ समय पहले ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण ग्लोबल मार्केट में दाम बढ़ गए थे, जिसके चलते कई बार महंगाई हुई थी। अब स्थिति सामान्य होने पर दाम घटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मिस्र तक पहुंची जंग, क्या दूसरा होर्मुज बनेगा लाल सागर, दुनिया टेंशन में क्यों?

अब क्या हैं नईं दरें?

दिल्ली और कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 200 रुपये से ज्यादा घटा दिए हैं। दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत अब 2,728 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में 2,872.50 रुपये है। दिल्ली में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कटौती की गई है। यह कटौती तुरंत लागू हो गई है।

क्यों अस्थिर रही हैं दरें?

पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में संकट के कारण LPG के दाम बहुत बढ़ गए थे। इस फैसले से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की थी। बैठक में पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव के बीच भारत की तैयारियों की समीक्षा की गई। 

यह भी पढ़ें: 'हम होर्मुज के रक्षक, कीमत भी वसूलेंगे’ डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट पर ठोंका दावा

क्या गैस-तेल संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत?

सरकार ने साफ किया है कि देश में LPG, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और दूसरा सबसे बड़ा LPG खरीदार देश है। पेट्रोलियम उत्पादों का 20 फीसदी हिस्सा होर्मुज रूट से देश में आता है। भारत, पश्चिम एशिया के अलावा दूसरे विकल्प भी तलाश रहा है, जिससे भविष्य में किसी संकट का सामना न करना पड़े।

Related Topic:#Gas Crisis

और पढ़ें