logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कभी सस्ता तो कभी महंगा हो रहा सोना, पुराने गहने क्यों बेच रहे हैं भारत के लोग?

बीते कुछ समय में सोने की कीमत पहले तेजी से बढ़ने और फिर घटने के बीच लोग अपना पुराना सोना बेचने लगे हैं। यही वजह है कि रीसायकल्ड गोल्ड की खपत तेजी से बढ़ी है।

ai generated image of people selling gold

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोना खरीदकर रखना निवेश का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। यही वजह है कि सोने का आयात करने में भारत काफी आगे है। बीते कुछ सालों में सोने की कीमतों में जबरदस्त इजाफा भी हुआ है। लंबे समय से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और अब इसके चलते भारतीय लोग थोड़ा डर गए हैं। इस डर का नतीजा है कि लोग पुराना सोना जल्दी-जल्दी बेचने लगे हैं। लोगों को डर है कि कहीं सोने की कीमत इतनी कम न हो जाए कि उन्हें नुकसान हो जाए। रोचक बात है कि सोने के आयात के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि लोग सोना कम खरीदें या ना खरीदें। हाल ही में उन्होंने कहा भी था कि उनकी अपील के बाद लोगों ने सोना खरीदना कम कर दिया है। अब देखा जा रहा है कि खरीदने के बजाय लोग सोना बेच भी दे रहे हैं।

 

अगर सोने के मार्केट को देखें तो भारत में साल 2025-26 में कुल 6.69 लाख करोड़ के सोने का आयात किया गया था। इसमें रीसायकल्ड सोने की हिस्सेदारी सिर्फ 125 से 250 टन थी। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस रफ्तार से लोग पुराना सोना बेच रहे हैं, अगर यही रफ्तार जारी रही तो 2026 में रीसायकल होने वाले सोने की हिस्सेदारी 200 से 250 टन तक पहुंच सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Apple ने मैकबुक और iPad की कीमतें 20-40% तक क्यों बढ़ाईं? चिप संकट की पूरी कहानी

क्यों सोना बेचने लगे लोग?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स असोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, अप्रैल से जून के बीच लगभग 50 टन सोना बेचा गया। अगर पिछले साल के अप्रैल से जून की तुलना में देखें तो यह 43 प्रतिशत ज्यादा है। इस साल सोने की कीमत 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक चली गई थी। अब सोने की कीमत 1.4 लाख तक आ गई है और आशंका जताई जा रही है कि इसमें और गिरावट होगी और 10 ग्राम सोने की कीमत 1.2 लाख तक भी आ सकती है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की गिरती कीमत के बीच कई ग्राहक सोने के बजाय कैश को तरजीह दे रहे हैं और इस डर से सोना बेच दे रहे हैं कि उसकी कीमत और कम न हो जाए।

 

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में IBJA के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा है, 'वैसे तो साल की शुरुआत में ही सोने की कीमत 1.8 लाख से 1.4 लाख पर आ गई थी लेकिन अब लोगों में डर है कि यह कीमत 1.2 लाख तक जा सकती है। यही वजह है कि लोग सोना बेचकर पैसा रखने को तरजीह दे रहे हैं।' वहीं, जिसके पास पुराना सोना है, उसे अच्छी कीमत भी मिल रही है इसलिए लोग अब सोना बेचकर पैसे निकाल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: ना सोना, ना जमीन, अब मौसम की बारिश पर पैसे क्यों लगा रहे लोग? समझिए पूरा गेम

 

लोग घर में पड़े सोने को बेचकर पैसे निकाल रहे हैं ताकि इन पैसों का कोई इस्तेमाल हो सके और वे जोखिम से भी बच सकें। मौजूदा हालात में सोने की सप्लाई कम होने से रीसायकल्ड गोल्ड को और तरजीह दी जा रही है। कई कंपनियां ऐसी हैं जो पुराना सोना खरीदती हैं और उसे रिफाइन करके 24 कैरेट सोने में बदलती हैं। यही सोना सिक्के और गहने बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी उपलब्धता बढ़ने से आयात या नए खनन पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है।

 

बता दें कि भारतीय परिवारों के पास लगभग 30 हजार टन सोना पड़ा हुआ है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसमें से कुछ सोने का इस्तेमाल किया जा सके तो आयात में कमी लाई जा सकती है।

Related Topic:#Gold Rate

और पढ़ें