logo

ट्रेंडिंग:

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Adobe लाया है शानदार गिफ्ट, फ्री में मिलेंगे कई टूल्स

Adobe ने भारतीय छात्रों के लिए शानदार एलान किया है। Adobe अपने कई सॉफ्टवेयर और AI टूल्स अभ भारतीय छात्रों को फ्री में देगा।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए टेक कंपनी Adobe ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी अब भारत के छात्रों को अपने कई प्रमुख सॉफ्टवेयर और AI टूल्स मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल क्रिएटिविटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी नई स्किल्स सिखाना है ताकि वे भविष्य की नौकरियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। कंपनी के इस फैसले से करोड़ों छात्रों को फायदा हो सकता है, जो अपनी एजुकेशन में Adobe सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। 


Adobe के चेयरमैन और CEO शांतनु नारायण ने बताया कि भारत के मान्यता प्राप्त हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स में पढ़ने वाले छात्रों को Photoshop, Acrobat और Firefly AI जैसे टूल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। उनका मानना है कि इससे छात्र कंटेंट क्रिएशन, डिजाइन और डिजिटल प्रोडक्टिविटी के क्षेत्र में कुछ नया कर पाएंगे और देश में तेजी से आगे बढ़ रही क्रिएटर इकॉनमी को भी मजबूत करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 12वीं के पेपर के बाद कॉलेज एडमिशन से पहले करें ये कोर्स, बाद में बहुत काम आएंगे

AI समिट में की थी घोषणा

AI पर इस समय पूरी दुनिया का फोकस है और इसे भविष्य की तकनीक बताया जा रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली में फरवरी महीने में AI इंपैक्ट समिट हुई थी। इसी समिट के दौरान एक प्रोग्राम में  Adobe ने अपने इस फैसले की जानकारी दी। Adobe ने बताया कि वह भारत में AI आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल शुरू कर रहा है। इसके तहत छात्रों को क्रिएटिव और प्रोडक्टिविटी टूल्स के साथ ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन पाने का मौका देगा। 

क्या होगा फायदा?

  • Photoshop की मदद से छात्र फोटो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन और विजुअल कंटेंट बना सकेंगे।
  • Acrobat से वे पीडीएफ फाइल बनाना, एडिट करना और डिजिटल डॉक्यूमेंट को मैनेज करना सीख सकेंगे।
  • Firefly AI एक जनरेटिव एआई प्लेटफॉर्म है जिससे टेक्स्ट के जरिए इमेज, डिजाइन और अन्य क्रिएटिव कंटेंट तैयार किया जा सकता है। 

हजारों इंस्टीट्यूट होंगे शामिल

Adobe की इस पहल के तहत देशभर के लगभग 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स के जरिए छात्रों को आधुनिक डिजिटल टूल्स के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा और उन्हें इंडस्ट्री से जुड़ी स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही छात्रों के लिए AI फर्स्ट लर्निंग प्रोग्राम और सर्टिफिकेशन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे छात्र पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली तकनीकों को सीख पाएंगे और करियर बना पाएंगे। कंपनी चाहती है कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा छात्र डिजाइन, एनीमेशन, कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में  आगे बढ़ें। 

 

यह भी पढ़ें: 250 छात्रों को IIT हैदराबाद में इंटर्नशिप का मिलेगा मौका, पैसा, हॉस्टल सब मिलेगा

कैसे मिलेगा एक्सेस?

Adobe के इन टूल्स का फ्री एक्सेस छात्रों को सीधे नहीं मिलेगा, बल्कि उनके कॉलेज या यूनिवर्सिटी के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट्स को पहले Adobe के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद कंपनी उन्हें फ्री लाइसेंस उपलब्ध कराएगी। इसके बाद लाइसेंस के जरिए इंस्टीट्यूट की आईटी टीम या एडमिन इन लाइसेंस को अपने छात्रों और टीचर्स के Adobe अकाउंट से जोड़ देगी। इसके बाद छात्र अपने संस्थान की ईमेल आईडी या दिए गए Adobe अकाउंट से लॉग इन करके Photoshop, Acrobat और Firefly AI जैसे टूल्स को डाउनलोड या ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकेंगे।

Related Topic:#Career News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap