SSC ने दिल्ली पुलिस हेज कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इस भर्ती के लिए 15 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI
दिल्ली पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही हिस्सा ले सकते हैं और इस भर्ती के जरिए कुल 737 पद भरे जाएंगे। सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। हजारों उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की भर्ती के लिए अप्लाई करते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे सभी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 15 अक्टूबर तक अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म की फीस जमा करवाने के लिए 16 अक्टूबर, 2025 की रात 11 बजे तक का समय दिया गया है। अगर आप फॉर्म में कुछ गलती कर देते हैं तो एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 23 से 25 अक्टूबर, 2025 को रात 11 बजे तक खुली रहेगी। आप अपनी आईडी लोग-ईन करके गलती ठीक कर सकते हैं। इस भर्ती की परीक्षा के लिए कोई तारीख अभी जारी नहीं की गई है। हालांकि, दिसंबर या जनवरी में परीक्षा होने की संभावना है।
उम्र सीमा- 21 से 30 के बीच शैक्षणिक योग्यता- 12वीं पास होना चाहिए ड्राइविंग टेस्ट- भारी मोटर गाड़ी चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अप्लीकेशन फीस- परीक्षा के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी। हालांकि, SC/ST उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
कैसे करें अप्लाई?
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर SSC Constable/Head Constable recruitment के लिए apply लिंक पर क्लिक करें।
इस भर्ती के पहले चरण में कंप्यूटर बेसड परीक्षा यानी सीबीटी होगी। यह परीक्षा दिसंबर या जनवरी के महीने में हो सकती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए जाना होगा। इसके बाद दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट भी होगा। इन पदों पर चयन होने के बाद 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।