logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली से MP तक निकलीं सरकारी नौकरियां, हजारों पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के पास इस हफ्ते कई भर्तियों के लिए अप्लाई करने का मौका है। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक कई पदों पर भर्तियां निकली हैं।

Jobs

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर कई वैकेंसी निकली हैं। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार तक कई भर्तियों के फॉर्म निकले हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आप लास्ट डेट से पहले इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन सभी भर्तियों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन संबंधित भर्ती बोर्ड या संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सितंबर के लास्ट 15 दिनों में आपके पास कई विकल्प हैं जिनमें आप अप्लाई कर सकते हैं और सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं।

 

देश की राजधानी दिल्ली में प्राइमरी टीचर बनने का एक शानदार मौका युवाओं के पास है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने दिल्ली के स्कूलों में 1180 पदों पर असिस्टेंट प्राइमरी टीचर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 17 सितंबर दोपहर 12 बजे यानी कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगीइच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 16 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें-- दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का मौका, 1180 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

 

SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती

 

देश के मशहूर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 2025 के लिए 122 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ग्रेजुएट, एमबीए या टेक्निकल फील्ड में मास्टर्स डिग्री वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 12 सितंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

RVUNL में निकली भर्ती

राजस्थान के युवाओं के पास भी सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (RVUNL) ने टेक्नीशियन-3, आईटीआई ऑपरेटर, प्लांट अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 2162 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक है।

 

यह भी पढ़ें--  UP में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती: तैयारी से पढ़ाई तक, सब जानिए

IOCL में निकली भर्ती 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में ग्रेड ए इंजीनियर्स और ऑफिसर्स पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 12 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने (MPESB) पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।इस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार, स्टेनो और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जैसे पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए सोमवार यानी 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर 2025 है।

 

यह भी पढ़ें-- अग्निवीर बन गए लेकिन 4 साल बाद क्या? जानिए कहां और कैसे मिलेगी नौकरी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भी निकली भर्ती

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में नौकरी पाने का शानदार मौका युवाओं के पास है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर स्केल 1 से 7 के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इस बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन, बीईस बीटेक, एमएससी और एमसीए डिग्रीधारक अप्लाई कर सकते हैं। 

Related Topic:#Career News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap