logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, WhatsApp पर चेक करने का तरीका जानिए

 गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

representative image of Students

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Sora AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

 गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं यानी SSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध करा दिया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gseb.org, result.gseb.org, gsebeservice.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

 

गुजरात बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं। इसी दौरान 12वीं की परीक्षाएं भी आयोजित की गई हैं। बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया है लेकिन 10वीं के छात्रों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। 

 

यह भी पढ़ें: NTA ने कर दिया कमाल! 300 KM दूर बच्चों का एग्जाम सेंटर, CUET UG स्टूडेंट परेशान

कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'GSEB SSC Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
अब सीट नंबर और कैप्चा कोड डालें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्क्रीन पर स्क्रोल करेन के बाद आपको नीचे मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। 

WhatsApp से भी मिलेगा रिजल्ट

खास बात यह है कि अगर आप वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक नहीं कर सकते हैं तो आप अपने फोन से WhatsApp पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में GSEB का आधिकारिक WhatsApp नंबर 6357300971 सेव करना होगा। 


इसके बाद WhatsApp खोलें और इसके बाद सेव किए गए नंबर पर जाएं। इस नंबर में चैट में अपना Seat Number टाइप करके भेजें। कुछ ही सेकंड में आपको आपके हर एक सब्जेकट के नंबर मिल जाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: NEET UG Exam 2026: परीक्षा से ठीक पहले जानिए एग्जाम सेंटर के 5 नियम

कितने बच्चे हुए पास?

बोर्ड की ओर से जारी डेटा के अनुसार, इस साल 10वीं क्लास में कुल पास प्रतिशत 83.86 प्रतिशत रहा है। पिछले साल 83.08 प्रतिशत छात्र ही पास हुए थे। यानी इस साल कुल 0.78 प्रतिशत का सुधार है। इस साल कुल 15.27 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 9 लाख से ज्यादा छात्र 10वीं कक्षा के ही थी। 


और पढ़ें