logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, इस लिंक से अभी डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Result

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे थे। अब इन छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने यह पेपर दिया है वह अब ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश की कई बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिटशन के लिए इसी टेस्ट के स्कोर को मान्यता दी जाती है। यही कारण है कि देशभर से लाखों छात्र हर साल इस परीक्षा में बैठते हैं। 2026-27 एकेडमिक सेशन में एडमिशन के लिए CUET UG परीक्षा के लिए कुल 15,68,867 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 11,64,098 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

 

यह भी पढ़ें: UP TET 2026 परीक्षा के लिए कैसे डाउनलोड करें एग्जाम स्लिप? तरीका जानिए

कैसे चेक करें रिजल्ट?

आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 'CUET UG 2026 Scorecard' लिंक पर क्लिक करें।
कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आगे की प्रोसेस के लिए इसकी पीडीएफ डाउनलोड कर लें। 

Related Topic:#Education News

और पढ़ें