logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा: CET ग्रुप C का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET ग्रुप सी की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

hssc cet result 2025

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

CET-2025 ग्रुप C के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हरियाणा के लाखों युवाओं का इंजतार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 ग्रुप C का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी और साथ में रिजल्ट देखने के लिए लिंक भी शेयर किया। HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट https://cet2025groupc.hryssc.com/ पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में 13 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

 

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'आप सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है कि CET- 2025 ग्रुप सी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकतें हैं' इसके साथ ही उन्होंने आधिकारिक नोटिस और रिजल्ट का लिंक भी शेयर किया। उन्होंने परीक्षा में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई भी दी।

 

 

कैसे करें रिजल्ट चेक?

  • सबसे पहले अपने वेब ब्राउजर पर HSSC की वेबसाइट खोलें।
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद CET 2025 Group c लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर के साथ पासवर्ड डालकर लोगिन करें।
  • इसके बाद CET 2025 Marks Card पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड के ऑपशन पर क्लिक करें और पीडीएफ को सेव कर लें।

ग्रुप सी में मिलेगी नौकरी

हरियाणा में नौकरी पाने के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) देना जरूरी है। इस टेस्ट के जरिए कई पदों पर भर्ती होती है। HSSC की ओर से आयोजित किया जाने वाला यह टेस्ट एक स्टेट लेवल क्वालिफाइंग टेस्ट है। इस टेस्ट के जरिए हरियाणा सरकार के अंडर आने वाली ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की एलिजिबिलिटी तय की जाती है। 

Related Topic:#Haryana#Jobs

और पढ़ें