logo

ट्रेंडिंग:

IIT GATE 2026 के एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउलोड

IIT GATE 2026 के एडमिट कार्ड gate2026.iitg.ac.in वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपनी आईडी पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IIT GATE hall tickets released

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी हर साल ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) की परीक्षा आयोजित करवाती है। इस संस्था ने अभी तक साल 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए थे लेकिन अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। IIT GATE 2026 के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट  gate2026.iitg.ac.in पर जारी किए गए हैं। अगर आपने IIT GATE 2026 के लिए अप्लाई किया है तो अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

IIT गुवाहाटी की ओर से पहले यह जानकारी दी गई थी कि GATE 2026 का एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। हालांकि, पहले बताई गई तारीख को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया और इसके बाद भी छात्रों को कई दिनों का इंतजार करना पड़ा। करीब 10 दिन बाद अब एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।  IT GATE 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। 

 

यह भी पढ़ें--  SSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, जानिए कब, कौन सी परीक्षा होगी

 

ऐसे करें डाउनलोड

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स, जैसे एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड, की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा के दौरान फॉलो किए जाने वाले जरूरी दिशा निर्देश भी होंगे। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गई डिटेल्स अपलोड करनी होंगी। 
  • सारी डिटेल्स डालने के बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपका अकाउंट खुल जाएगा। 
  • इसमें आपका एडमिट कार्ड आपको दिखाई दे जाएगा। 
  • एडमिट कार्ड पर क्लिक करके आप अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
  • इसके बाद इसको डाउनलोड कर लें। 
  • इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी  निकाल सकते हैं।

क्या है पेपर का शेड्यूल?

पेपर शेड्यूल

 

किन विषयों में होती है GATE परीक्षा?

GATE परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस के अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की जाती है। इस साल GATE 2026 में 30 अलग-अलग टेस्ट पेपर को शामिल किया गया है। नियमों के अनुसार, एक उम्मीदवार अधिकतम दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकता है। 7 फरवीर से शुरू होने वाली यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। आपके हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड में आपकी परीक्षा की तारीख और समय के साथ-साथ परीक्षा के केंद्र की जानकारी भी दी गई होगी। आपको अपने एडमिट कार्ड में दिए गए समय के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 

Related Topic:#Career News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap