logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारतीय डाक विभाग GDS 2026 का रिजल्ट आ गया, जान लीजिए कितने पदों पर होगी भर्ती

भारतीय डाक विभाग का रिजल्ट जारी हो चुका है। अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में ग्रामीण डाक सेवक की पहली मेरिट लिस्ट दी गई है। जीडीएस परीक्षा जिन लोगों ने दी थी, अब वे लोग अपना रिजल्ट जीडीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं और रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।


इस भर्ती में कोई लिखित एग्जाम नहीं हुआ था। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट में किया गया है। भारतीय डाक विभाग में इस साल कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी। जनरल कैटेगरी के लिए 12,696 पद खाली हैं, ओबीसी कैटेगरी के लिए 5,694 पद, एसटी के लिए 2,719 पद, एससी के लिए 3,942 सीट, ईडब्ल्यूएस के लिए 2,719 सीट खाली हैं।

दिव्यांग लोगों के लिए 869 पद रिजर्व किए गए हैं। अब सवाल उठता है कि जीडीएस परीक्षा का रिजल्ट कहां देखें और इस रिजल्ट के बाद आगे क्या प्रक्रिया होगी।

 

यह भी पढ़ें: PNB बैंक में पेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए बेशुमार मौके, ऐसे करें अप्लाई

रिजल्ट कहां देखें?

जीडीएस का रिजल्ट भारतीय डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है। यह वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in है, जहां जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ विभाग ने चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी जारी की है। जिन उम्मीदवारोंं का पहली लिस्ट में नाम नहीं है। वे लोग हाताश न हो क्योंकि यह रिजल्ट का पहला लिस्ट ही जारी हुआ है जल्द ही अन्य मेरिट लिस्ट जारी होगा। दूसरे या तीसरे लिस्ट में भी कई उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकता है।

रिजल्ट के बाद क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट में है, अब उन सभी उम्मीदवारों को 23 मार्च से पहले अपने डॉक्यूमेंट विभाग को देने होंगे। उम्मीदवारों को मुख्य तौर पर 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड देना होगा।

 

यह भी पढ़ें- हरियाणा CET ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी कैसे करें, सिलेब्स से पैटर्न सब जानिए

 


उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी करानी होगी, फिर भारतीय डाक विभाग को देनी होगी। इसके बाद भारतीय डाक विभाग इन डॉक्यूमेंट की जांच करेगा। भारतीय डाक विभाग उम्मीदवारों की 10वीं क्लास की मार्कशीट की जांच करेगा कि मार्कशीट फेक तो नहीं है। अगर किसी उम्मीदवार की 10वीं की मार्कशीट फेक पाई जाती है, तो तुरंत उस उम्मीदवार का नाम रद्द कर दिया जाएगा।

Related Topic:#Career News

और पढ़ें