logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा CET ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी कैसे करें, सिलेब्स से पैटर्न सब जानिए

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए CET ग्रुप डी की परीक्षआ काफी अहम होती है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू किया जाए।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने घोषणा की है कि जल्द ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप D के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने वाले हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखाआने वाले कुछ ही दिनों में सीईटी ग्रुप D के आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाने वाला है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि सीईटी ग्रुप D से संबंधित अपने सुझाव गूगल फॉर्म के माध्यम से आयोग तक जरूर पहुंचाएं। इस परीक्षा के लिए हरियाणा के लाखों युवा तैयारी कर रहे हैं और फॉर्म का इंतजार कर रहेहैं। अब जब चेयरमैन ने घोषणा कर दी है तो छोत्रों को अपनी तैयारी और बढ़िया करनी होगी। 

 

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए CET काफी अहम परीक्षा मानी जाती है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए ग्रुप डी की कई सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती इसी परीक्षा के आधार पर होती है। इसलिए जो भी उम्मीदवार राज्य में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए इस परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस समझना बेहद जरूरी है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही आपको नौकरी मिलेगी। 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस में 3200+ पदों पर निकली भर्ती, 10वीं,12वीं पास के पास मौका

 

पेपर का लेवल क्या रहता है?

CET ग्रुप डी परीक्षा में 10वीं के लेवल के सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए आपको 10वीं तक के साइंस, सोशल साइंलस मैथ्स, हिंदी जैसे सब्जेक्टस की तैयारी करनी होती है। इस परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलती है। ग्रुप डी की भर्ती के लिए इस परीक्षा की अच्छे से तैयारी करना जरूरी है।  

CET ग्रुप डी का एग्जाम पैटर्न

हरियाणा CET ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। यह पेपर कुल 100 नंबरों का होगा। यह पेपर ओएमआर शीट पर होता है यानी कंप्यूटर की बजाय पेन पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में पूछे गए कुल 100 प्रश्नों को हल करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलता है। खास बात यह है कि अगर आपने कोई गलत विकल्प चुन भी लिया तो आपके नंबर नहीं कटेंगे क्योंकि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। 

क्या है सिलेबस?

CET ग्रुप डी परीक्षा में अलग अलग विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। यह सवाल सामान्य पढ़ाई और रोजमर्रा की जानकारी पर आधारित होते हैं। 

  • हरियाणा जनरल नॉलेज
  • जनरल अवेयरनेस यानी सामान्य जानकारी
  • मैथ्स यानी गणित
  • रीजनिंग
  •  साइंस
  • हिंदी
  • अंग्रेजी

इन विषयों की अच्छी तैयारी करने से परीक्षा में अच्छे अंक लाने की संभावना बढ़ जाती है। इनमें हरियाणा सामान्य ज्ञान का हिस्सा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है और इसका वेटेज लगभग 25 प्रतिशत तक होता है। जबकि बाकी विषयों का कुल वेटेज लगभग 75 प्रतिशत रहता है। 

किन टॉपिक पर दें ज्यादा ध्यान?

परीक्षा में जनरल नॉलेज में इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाएं, खेल और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इसके अलावा रीजनिंग में नंबर सीरीज, कोडिंग डिकोडिंग, एनालॉजी, ब्लड रिलेशन और दिशा से जुड़े प्रश्न आते हैं। वहीं गणित में प्रतिशत, समय और काम, लाभ-हानि, अनुपात, सरल ब्याज और गति दूरी समय जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं। साथ ही हरियाणा का इतिहास, संस्कृति, भूगोल और राज्य से जुड़े करंट अफेयर्स भी परीक्षा में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 12वीं के पेपर के बाद कॉलेज एडमिशन से पहले करें ये कोर्स, बाद में बहुत काम आएंगे

कैसे करें तैयारी?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, CET ग्रुप डी की तैयारी के लिए सबसे पहले पूरा सिलेबस समझना चाहिए। इसके बाद रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ना, पिछले सालों के क्वश्चेन पेपर हल करना और मॉक टेस्ट देना जरूरी होता है। हरियाणा जनरल नॉलेज के लिए राज्य से जुड़ी किताबों और नोट्स की पढ़ाई रेगुलर तौर पर करें। वहीं गणित और रीजनिंग के लिए हर रोज प्रैक्टिस करने से पेपर में बेहतर स्कोर किया जा सकता है।

CET पास करने के बाद कहां मिलती है नौकरी?

CET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी की नौकरियों के लिए सिलेक्ट किया जाता है। इनमें चपरासी, हेल्पर, चौकीदार, माली, सफाई कर्मचारी, बेलदार और अन्य सहायक पद शामिल होते हैं। कई विभागों में अलग अलग रिक्तियों के अनुसार उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो हरियाणा CET ग्रुप डी परीक्षा राज्य के लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका होती है। जल्द ही आयोग इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर देगा और परीक्षा का शेड्यूल जारी कर देगा। इसलिए समय रहते तैयारी शुरू की जाए तो आसानी से इस परीक्षा में अच्छा स्कोर किया जा सकता है। 

Related Topic:#Jobs#haryana news

और पढ़ें