logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब पुलिस में 3200+ पदों पर निकली भर्ती, 10वीं,12वीं पास के पास मौका

पंजाब पुलिस में 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, 10 मार्च से इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

Punjab Police

पंजाब पुलिस, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पंजाब पुलिस में करियर नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है।  पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं। इस भर्ती के तहत कुल  3,297 पद भरे जाएंगे, जिनमें डिस्ट्रिक पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर शामिल हैं। इन दोनों बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर 10 मार्च से शुरू होने वाली है। 1 मार्च को फॉर्म का लिंक ओपन होते ही आप इसमें अप्लाई कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 250 छात्रों को IIT हैदराबाद में इंटर्नशिप का मिलेगा मौका, पैसा, हॉस्टल सब मिलेगा\

 

जरूरी बातें

कुल खाली पद- 3298
अप्लीकेशन ओपन- 10 मार्च
लास्ट डेट- 30 मार्च 2026
सैली- न्यूनतम 19,900

कौन कर सकता है अप्लाई?

अघर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यताओं का पता होना चाहिए। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष कोई अन्य परीक्षा पास करना जरूरी है। अगर आप एक्ससर्विसमैन उम्मीदवार हैं तो आप 10वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन परीक्षा में पंजाबी लैंग्वैज में पढ़ाई की हो या पंजाब सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त किसी समकक्ष परीक्षा में पंजाबी की पढ़ाई की हो। इस भर्ती के लिए 18 से 22 साल के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। 

कैसे करें अप्लाई?

  • ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स और अन्य जानकारियों के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • इसके बाद लॉगिन आई़डी जनरेट हो जाएगी। 
  •  लॉगइन डिटेल्स के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें।
  • अब जो डिटेल्स मांगी गई हैं वह डालें। 
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 
  • इसके बाद फॉर्म की जांच कर लें और अप्लीकेश फीस जमा करवा दें। 

यह भी पढ़ें: 12वीं के पेपर के बाद कॉलेज एडमिशन से पहले करें ये कोर्स, बाद में बहुत काम आएंगे

कैसे होगा सिलेक्शन?

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में सेलेक्शन तीन स्टेज में होगा। पहला कंप्यूटर बेस्ड रिटेन एग्जाम (CWE) होगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अगली स्टेज में जाएंगे, जहां उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) से गुजरना होगा। अगर आप इन तीनों चरणों को पार कर लेते हैं तो आपको डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 


 इस लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अगली स्टेज के लिए बुलाए जाएंगे. इसके बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) होगा. यानी लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसमें पास उम्मीदवारों का बाद में डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन होगा। इस भर्ती के संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और 10 मार्च से इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो जाएगा। 


और पढ़ें