logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026 जारी, इस लिंक से करें चेक, जानिए कब होगा फिजिकल टेस्ट

इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में है वे अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। कल देर शाम अग्रनिवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 1 से 16 जून 2026 तक आयोजित वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

 

जो उम्मीदवार 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) में शामिल हुए थे, वे अब इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: डीजल और बिजली से चलने वाली ट्रेनों से कितनी अलग है भारत की हाइड्रोजन ट्रेन?

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स?

  • सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026 सेक्शन खोलें।
  • संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस यानी ARO चुनें।
  • मेरिट लिस्ट PDF दिखाई देगी इसे डाउनलोड करें।
  • Ctrl + F की मदद से आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
  • अगर लिस्ट में आपका नाम और रोल नंबर दिखाई देता है, तो आप इस परीक्षा में सफल हो गए हैं। 
  • अगले चरण के लिए PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें।

आगे क्या होगा?

इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 पास करने के बाद उम्मीदवार अब भर्ती परीक्षा के अगले चरण में पहुंच चुके हैं। लिखित परीक्षा पास करने का मतलब फाइनल सेलेक्शन की गारंटी नहीं है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट बनने से पहले अलग-अलग फेज में शामिल होगा। जिसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन  और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं। 

किन पदों पर होगी भर्ती?

यह भर्ती प्रक्रिया कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट शामिल हैं।

कब होगा फिजिकल?

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PFT) के लिए तैयार रहना होगा। जल्द ही यह टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। कुछ जोन और आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस के लिए पहले चरण की फिजिकल रैलियां जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जा सकती हैं। इन रैलियों के 20 जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है, जबकि अन्य जोन में यह अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदावर संबंधित वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें और नोटिस का इंतजार करें। 

Related Topic:#Career News

और पढ़ें