मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पहले चरण में कुल 59,438 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। इन सभी उम्मीदवारों को अब भर्ती के दूसरे चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की यह परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच कराई गई थी। इस भर्ती के जरिए एमपी गृह विभाग के तहत पुलिस हेडक्वार्टर में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 7,500 पदों के लिए की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा में करीब 9 लाख 78 हजार से ज्यादा आवेदन मिले थे। इनमें से लगभग 6 लाख 85 हजार उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए, जबकि दूसरे चरण के लिए सिर्फ 59 हजार से कुछ ज्यादा कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या है यंग प्रोफेशनल, जिसके जरिए सरकारी ऑफिस में काम करने का मौका मिलता है?
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट्स सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद 'रिजल्ट पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट टेस्ट' पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स डालें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और बाद के लिए सेव रखें।
करीब 60 हजार उम्मीदवार सफल
फेज-1 की परीक्षा में कुल 59,438 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। ये सभी उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे। दूसरे चरण में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सर्टिफिकेट चेक, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट से गुजरना होगा। इन सभी प्रक्रियाओं से जुड़ी डिटेल्स अलग से पुलिस हेडक्वार्टर, मध्य प्रदेश की ओर से जारी की जाएंगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
पिछली कई भर्तियों में कई उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान ही बाहर हो गए थे। फिजिकल पास करने के बावजूद भी डॉक्यूमेंट में कमी के कारण उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को भले ही तैयारी करनी होती है लेकिन अगर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में फेल हो गए तो फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड ही नहीं मिलेगा। इसलिए चयन प्रक्रिया में जितना जरूरी फिजिकल टेस्ट है उतना ही जरूरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी है।
यह भी पढ़ें: आ गया IBPS RRB Pre 2025 का रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत चेक कर लें
फिजिकल टेस्ट
जो उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) आयोजित की जाएगी। PMT के लिए डिटेल्स आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी की हैं और फेज-1 के रिजल्ट के साथ इन दोनों के लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।