logo

ट्रेंडिंग:

आ गया IBPS RRB Pre 2025 का रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत चेक कर लें

IBPS ने IBPS RRB प्रिलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा दिसंबर 2025 में हुई थी और उम्मीदवार अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Result

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

देशभर में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB)में क्लर्क की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने भर्ती प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करवा ली थी और अब इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस रिजल्ट का लाखों लोग इंतजार कर रहे थे। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए वे सभी अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट – ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

सभी उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरना होगा। इस कोड को भरने के बाद आप चेक रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको रिजल्ट दिखाई दे जाएगा। इसके बाद आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह रिजल्ट 29 जनवरी तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: देरी से हुआ CET, अब पुलिस भर्ती में उम्र सीमा में मिलेगी 3 साल की छूट

ऐसे करें डाउनलोड

  • ऑफिशियल वेबसाइट  ibps.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमेपज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'IBPS RRB Office Assistant Pre Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को भरें।
  • लॉगिन डिटेल अपलोड करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • लास्ट में डाउलोड पर क्लिक करें और इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

दिसंबर में हुई थी परीक्षा

IBPS RRB प्रीलिम्स की परीक्षा 6,7,13 और 14 दिसंबर को आयोजित की गई थी और इसके करीब एक महीने बाद अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए देशभर में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 8,002 ऑफिस अटेंडेंट (क्लर्क) के पदों को भरा जाएगा। 

आगे क्या ?

इस भर्ती परीक्षा में कई चरण हैं, जिनमें सबसे पहले स्टेप प्रिलिम्स का रिजल्ट आ गया है।  प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा में बैठ पाएंगे। इसके बाद मेन्स पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स की परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित कई जाएगी। 

Related Topic:#Jobs

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap