logo

मूड

ट्रेंडिंग:

देरी से हुआ CET, अब पुलिस भर्ती में उम्र सीमा में मिलेगी 3 साल की छूट

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में युवा लंबे समय से अधिकतम उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। सरकार ने अब युवाओं की मांग मान ली है और उम्र सीमा में 3 साल की छूट देने की घोषणा की है।

Haryana Police

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Haryana Police

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। हरियाणा पुलिस में जारी 5500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए उम्र सीमा में छूट दे दी गई है। कई युवा उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे थे और इसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे थे। अब हरियाणा सरकार ने युवाओं को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला किया है। 

 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद इस बारे में पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सीईटी 2025 के तहत होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आयोग को पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 3 साल की आयु छूट देने का निर्देश दिया है। जिसपर आयोग काम कर रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद यूपी में होगी TET परीक्षा, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

 

सीईटी लेट होने के कारण लिया फैसला

यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए लिया गया है जो 2022 में  कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी आयोजित ना होने के कारण अधिकतम उम्र सीमा को पार कर गए। पहले सीईटी की परीक्षा 2022 में होनी थी लेकिन कई कारणों से यह परीक्षा उस साल आयोजित नहीं करवाई जा सकी। इसके तीन साल बाद 2025 में इस परीक्षा को आयोजित करवाया गया। हालांकि, जो छात्र अधिकतम उम्र सीमा के नजदीक थे उनकी उम्र अब ज्यादा हो गई है। 

उम्र सीमा को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। जो अभ्यर्थी सीईटी में देरी के कारण ओवरएज हो गए थे, वे मांग कर रहे थे कि उम्र सीमा में उन्हें छूट दी जाए। अभ्यर्थी अधिकतम उम्र सीमा में जनरल और रिडर्व कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को 3 साल की छूट देने की मांग कर रहे थे। 

सीएम से मिले थे युवा

युवा इस मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बात रख रहे थे। कुछ युवाओं ने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की थी। युवाओं ने सीएम से कहा कि 2022 और 2023 में निकली भ्रती के लिए इन्होंने आयोजन किया था लेकिन किन्हीं कारणों से यह भर्तियां रद्द कर दी थी। युवाओं ने यूपी की तर्ज पर हरियाणा में भी अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने की मांग की थी। 

 

यह भी पढ़ें: 22,000 पदों पर रेलवे में होनी थी भर्ती, अचानक रुक गई, देखिए नया शेड्यूल

कहां करें अप्लाई?

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  इस वेबसाइट पर आपको 'HSSC Police Constable Recruitment 2026' दिखेगा। इस लिंक पर जाकर आप फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 जनवरी, 2026 है। 25 जनवरी रात 11 बजकर 59 मिनट तक ही आवेदन लिंक एक्टिव रहेगा। 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें