• NEW DELHI
23 Feb 2026, (अपडेटेड 23 Feb 2026, 2:11 PM IST)
अगर आप अपनी पहली नौकरी की तलाश कर रहे हैं या फिर नौकरी बदलने का प्लान बना रहे हैं तो नेशनल करियर सर्विस (NCS) आपकी मदद कर सकती है। यहां आपको सरकारी और प्राइवेट हर नौकरी की जानकारी एक जगह मिल जाएगी।
नौकरी की तलाश कर रहे युवा हर रोज सुबह न्यूजपेपर में रोजगार सेक्शन में अपने लिए किसी बेहतर ऑप्शन की तलाश करते रहते हैं। आजकल डिजिटल जमाने में अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर युवा अपने लिए नौकरी की तलाश करते रहते हैं। हर एक नौकरी के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाना पड़ता है और कई बार नौकरी की सही जानकारी, समय से ना मिल पाने के कारण विकल्प आपके हाथ से निकल जाता है। आप अगर करियर से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह चाहते हैं तो आप सरकार ने नेशनल करियर सर्विस (NCS) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेशनल करियर सर्विस भारत सरकार की एक पहले है। यह एक डिजिटल पोर्टल है, जिसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय चलाता है। केंद्र सरकार से जुड़ी सारी नौकरियों की जानकारी इस पोर्टल पर नियमित रूप से दी जाती हैं। इसके साथ ही इसमें प्राइवेट सेक्टर से जुड़ी नौकरियां भी शामिल होंगी। इस पोर्टल पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको https://betacloud.ncs.gov.in/ पर जाकर अप्लाई करना होगा।
इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक ही जगह प्राइवेट, सरकारी हर तरह नौकरी के विकल्प मिलेंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से यहां पर नौकरी देख सकते हैं। लेफ्ट हैंड साइड पर आपको अलग-अलग फिल्टर लगाने का मौका मिल जाएगा। इसमें आप अपने हिसाब से फिल्टर लगाकर जॉब देख सकते हैं। इसमें आप सैलरी पैकेज भी चुन सकते हैं। यहां आपको बिना परीक्षा वाली ज्यादातर जॉब्स देखने को मिलेंगी और कई जगह पर तो तुरंत जॉइन भी कर सकते हैं।