logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NEET UG रिजल्ट में घपला, OMR पर सवाल? NTA ने AI बताकर फटकारा

नीट यूजी रिजल्ट में ओएमआर और स्कोर में आ रहे बड़े अंतर से छात्र परेशान हैं। NTA ने फर्जी OMR शीट पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Students

छात्र, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

NEET यूजी परीक्षा के रिजल्ट के बाद से छात्र और उनके घरवाले बहुत परेशान हैं। डॉ. राजेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया (X) पर अपनी परेशानी बताते हुए लिखा कि मेरे बेटे की ओएमआर शीट के हिसाब से उसे 660 नंबर मिलने चाहिए थे लेकिन रिजल्ट में उसे सिर्फ 116 नंबर मिले हैं। मेरे पास इसका पूरा सबूत है। इस मामले के बढ़ने पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर कोई भी छात्र या उनके माता-पिता जांच के नाम पर कोई नकली या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई हुई ओएमआर शीट जमा करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

देश भर के कई हिस्सों से बहुत सारे छात्रों ने शिकायत की है कि वेबसाइट से उन्होंने जो ओएमआर शीट डाउनलोड की थी। उसमें उनके नंबर ज्यादा बन रहे थे लेकिन रिजल्ट में उन्हें बहुत कम नंबर मिले हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने जो मेहनत की थी उसके हिसाब से उन्हें नंबर नहीं मिले। इस शिकायत के सामने आने के बाद कई और माता-पिता भी सामने आए हैं और उन्होंने भी बताया कि उनके बच्चों के रिजल्ट में भी ऐसी ही गलती हुई है।

 

यह भी पढ़ें: UP TET 2026 परीक्षा के लिए कैसे डाउनलोड करें एग्जाम स्लिप? तरीका जानिए

NTA की जांच में क्या निकला?

एनटीए का कहना है कि वे सभी शिकायतों की अच्छे से जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि शिकायत के लिए जमा की गई कई ओएमआर शीट नकली थीं या एआई की मदद से बनाया गया था। एजेंसी ने सभी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे सिर्फ असली दस्तावेज ही वेबसाइट पर जमा करें। ओएमआर शीट देखने और उस पर अपनी बात रखने का मौका 13 जुलाई से 15 जुलाई के बीच था।

 

पुणे और बीड जैसे शहरों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां छात्रों का कहना है कि उन्हें दो अलग-अलग ओएमआर शीट दिखाई गई हैं। पुणे के एक छात्र ने बताया कि उसे 13 जुलाई को एक ओएमआर शीट मिली थी। जिसमें उसके 707 नंबर बन रहे थे लेकिन 15 जुलाई को जो शीट मिली, उसमें सिर्फ 217 नंबर आए। वहीं, बीड के एक छात्र ने शिकायत की कि उसे 522 नंबर मिलने चाहिए थे लेकिन उसे केवल 95 नंबर मिले। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों से भी ऐसी बहुत सी शिकायतें आई हैं जहां ओएमआर शीट और रिजल्ट का हिसाब आपस में नहीं मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'समय बचता और कुछ जिंदगी भी...', NEET की परीक्षा देने आए छात्र क्या कह रहे हैं?

क्यों सवाल उठ रहे हैं?

इबतेशम नाम की एक छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी ओएमआर शीट में ऐसे सवाल भी भरे हुए दिखाए गए हैं जिन्हें उसने छुआ तक नहीं था। उसने 12 सवाल खाली छोड़े थे लेकिन एनटीए द्वारा अपलोड की गई शीट में वे सभी भरे हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के अवनीश श्रीवास्तव के पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें जो ओएमआर शीट ईमेल पर मिली, उस पर किसी दूसरे छात्र 'अजीत सिंह' का नाम छपा था।

Related Topic:#Career News#NEET

और पढ़ें