logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NEET रीटेस्ट से पहले देशभर में NTA की मॉक ड्रिल, तैयारियां क्या हैं?

NTA ने NEET की दोबारा परीक्षा के लिए पूरे देश में सुरक्षा ड्रिल पूरी कर ली है। कल होने वाली इस परीक्षा के लिए सभी छात्रों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

NEET Exam

नीट परीक्षा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कल यानी रविवार, 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए आज शनिवार 20 जून को पूरे देश के परीक्षा केंद्रों पर एक बड़ी 'मॉक ड्रिल' की है। इस ड्रिल का मुख्य मकसद यह पक्का करना है कि कल होने वाली दोबारा परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और किसी भी तकनीकी परेशानी से मुक्त हो। एनटीए ने 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों की इस परीक्षा को सही तरीके से कराने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

 

परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए एनटीए ने बहुत कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 2.5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जो हर केंद्र पर नजर रखेंगे। हर सेंटर पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। अर्धसैनिक बल प्रश्न-पत्रों और ऑन्सर शीट की सुरक्षा करेंगे और उन्हें केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। इसके अलावा 5,000 से ज्यादा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से कंट्रोल रूम में बैठकर परीक्षा की हर हरकत पर सीधी और लाइव नजर रखी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: SSC GD आंसर की हुई जारी, अब आसानी से चेक करें अपना स्कोर, ये रहा डायरेक्ट लिंक

परीक्षा का समय

परीक्षा रविवार 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। जो दिव्यांग उम्मीदवार हैं उन्हें ज्यादा समय दिया गया है और वे शाम 6:20 बजे तक परीक्षा दे सकेंगे। सभी छात्रों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अपने सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी हाल में किसी भी छात्र को अंदर आने की इजाजत नहीं मिलेगी।

 

छात्र एनटीए की वेबसाइट (neet.nta.nic.in) पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें। 3 मई को हुई पुरानी परीक्षा का एडमिट कार्ड अब काम नहीं करेगा क्योंकि कई छात्रों के सेंटर और रोल नंबर बदल दिए गए हैं। सेंटर ढूंढने के लिए केवल मैप पर भरोसा न करें एडमिट कार्ड में दिए गए पते को ध्यान से देखें। छात्र अपने साथ केवल एक पारदर्शी पानी की बोतल, अपनी फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जा सकते हैं। शुगर के मरीज छात्र अपने साथ फल या शुगर टैबलेट ले जा सकते हैं।

गलत खबरों से बचें

एनटीए ने साफ किया है कि कोई भी आधिकारिक जानकारी सिर्फ 'NICPEP' नाम से आने वाले एसएमएस और 'no-reply.neet.nta@nic.in' ईमेल से ही मिलेगी। छात्र किसी भी तरह के फर्जी मैसेज या सोशल मीडिया पर आ रहे लिंक पर भरोसा न करें। एनटीए ने कहा है कि वह पैसों, पेपर या आंसर की के लिए कोई भी लिंक नहीं भेजता है। 

 

यह भी पढ़ें: NEET 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, कैसे करें डाउनलोड? यहां जानिए

 

साथ ही, नकल रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने परीक्षा के दौरान टेलीग्राम ऐप पर अस्थाई रोक लगा दी है। एनटीए ने राज्य सरकारों, पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूरी व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है ताकि परीक्षा शांति से पूरी हो सके।

Related Topic:#NEET#National News

और पढ़ें