logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब में 200 पदों पर निकली PTI टीचर भर्ती, जानिए कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

पंजाब में प्राइमरी कैडर में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर यानी पीटीआई के 2,000 से पदों पर भर्ती निकली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कुल 650 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगर आप सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग के तहत एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट (ईआरडी) ने प्राइमरी कैडर में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) के 2,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कुल 650 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। योग्य उम्मीदवार पंजाब के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पीटीआई पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया और नोटिफिकेशन ईआरडी पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जारी किया गया है।

 

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार, जिनके पास फिजिकल एजुकेशन में कम से कम दो साल का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट यानी डीपीएड या सीपीएड या उसके बराबर योग्यता है, अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पहले भी नोटिफिकेशन जारी किया गया था लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: '6 साल से घर में कैद', हाथरस रेप पीड़िता के परिवार को ना नौकरी मिली ना घर

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ फिजिकल एजुकेशन में कम से कम दो साल का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट, जैसे डीपीएड या सीपीएड अथवा निर्धारित समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार ने 10वीं में पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए या नोटिफिकेशन में निर्धारित समकक्ष पंजाबी योग्यता होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने मैट्रिक स्तर पर पंजाबी नहीं पढ़ी है, उन्हें अलग से पंजाबी भाषा का क्वालीफाइंग टेस्ट पास करना होगा।

 

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार, एससी, बीसी, दिव्यांग और दूसरी पात्र कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी। अलग-अलग कैटेगरी के लिए लागू छूट और शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं जो पंजाब सरकार के भर्ती नियमों के अनुसार होंगी। 

कितनी है फीस?

इस भर्ती के लिए कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस अलग-अलग रखी गई है। सामान्य और अन्य कैटेगरी को 1,500 रुपये, एससी या एसटी या बीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये और ईएसएम या पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार लागू शुल्क जरूर चेक करें।

कैसे होगा चयन?

पीटीआई भर्ती में सबसे पहले पंजाबी भाषा का क्वालीफाइंग टेस्ट होगा। इसमें मैट्रिक स्तर की पंजाबी से जुड़े सवाल होंगे और कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 70 अंकों की ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में फिजिकल एजुकेशन और संबंधित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

 

इसके अलावा योग्य उम्मीदवारों को खेल उपलब्धियों के आधार पर अधिकतम 30 अंकों का स्पोर्ट्स वेटेज मिल सकता है। इस तरह अंतिम मेरिट अधिकतम 100 अंकों के आधार पर तैयार होगी—70 अंक लिखित परीक्षा और अधिकतम 30 अंक खेल उपलब्धियों के। पंजाबी टेस्ट और पीईटी क्वालीफाइंग नेचर के हैं, इनके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पीटीआई पद के लिए निर्धारित पे के अनुसार 29,200 रुपये प्रति महीने का भुगतान किया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार यह राशि निर्धारित प्रोबेशन अवधि के दौरान लागू है। नियुक्ति और आगे की सेवा शर्तें पंजाब स्टेट एलिमेंट्री एजुकेशन यानी प्राथमिक शिक्षा से जुड़े नियमों के अनुसार होंगी।

 

यह भी पढ़ें: बिना पेपर दिए 10वीं पास को डाक विभाग में मिलेगी सरकारी नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

कैसे करें अप्लाई?

  • ईआरडी पंजाब की वेबसाइट पर जाकर पीटीआई भर्ती का ऑनलाइन लिंक खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और पर्सनल व एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
  • 10वीं, 12वीं और फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा की जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर फाइनल एप्लीकेशन सेव कर लें।


और पढ़ें