भारत के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स ने इस साल अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारतीय संस्थानों की मौजूदगी और मजबूत हुई है। इस बार भारत के कुल 52 संस्थानों ने वैश्विक रैंकिंग में जगह बनाई है, जबकि भारतीय संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली ने लगातार टॉप पर जगह बनाई है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली को भारतीय संस्थानों में नंबर-1 पर रखा गया है और इस साल भी IIT दिल्ली ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।
Quacquarelli Symonds(QS) दुनियाभर में सबसे प्रमुख रैंकिंग एडेंसियों में से एक है। कई अलग-अलग पैरामीटर के आधार पर दुनियाभर के शिक्षण संस्थाओं को यह रैंकिंग देती है। इस रैंकिग के पैरामिटर में एकेडमिक, जॉब और प्लेस्टमेट, रिसर्च, फैकल्टी-स्टूडेंट रेश्यो जैसे कई पैरामीटर शामिल होते हैं।
यह भी पढ़ें: रेलवे, सेना और SSC की नौकरी चाहिए तो आज ही जान लीजिए सब कुछ
52 यूनिवर्सिटी को मिली जगह
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 गुरुवार को जारी की गई। इस रैंकिंग में 52 भारतीय संस्थानों को जगह मिली है। इसी के साथ भारत इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा संस्थानों वाला पांचवा बड़ा देश बन गया है। 2017 में इस रैंकिंग में सिर्फ 14 संस्थानों को जगह मिली थी। हालांकि, अब कुल 52 संस्थानों को जगह मिली है।
भारतीय संस्थानों में IIT बॉम्बे दुनिया में 134वें स्थान पर रहा। इसके बाद IIT मद्रास 170वें, IIT खड़गपुर 205वें और IIT कानपुर 221वें स्थान पर रहे। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की रैंकिंग भी सुधरकर 322वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने पहली बार686वीं रैंक हासिल की।
IIT से आगे बढ़ रहा भारत?
रैंकिंग में यह भी बताया गया कि भारत के हायर एजुकेशन सिस्टम में अब सिर्फ IIT ही नहीं है, बल्कि दूसरे संस्थान भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल 18 भारतीय संस्थानों अब तक की अपनी सबसे अच्छी रैंकिंग हासिल की। इनमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), BITS पिलानी, VIT, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और शूलिनी यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान शामिल हैं।
भारत के लिए अहम यह रैंकिंग
इस साल की रैंकिंग भारत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले कुछ सालों में भारतीय संस्थानों की वैश्विक उपस्थिति लगातार बढ़ी है और अब भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हो चुका है जिनके सबसे अधिक संस्थान QS रैंकिंग में शामिल हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि भारतीय हायर एजुकेशन सिस्टम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: AI से जुड़े कोर्स में हो रही बंपर प्लेसमेंट, इन 5 कोर्स से लग सकती है लॉटरी
IIT दिल्ली का जलवा बरकरार
भारतीय संस्थानों में IIT दिल्ली की स्थिति सबसे अच्छी बताई गई है। पिछले कुछ सालों में इसने वैश्विक रैंकिंग में लगातार सुधार किया है और साथ में अपनी टॉप रैंकिंग बरकरार रखी है। इससे पहले क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भी IIT दिल्ली भारत का टॉप संस्थान रहा था और उसने अपने इतिहास की सबसे बढ़िया रैंकिंग हासिल की थी।
छात्रों के लिए क्यों जरूरी रैंकिंग?
यह रैंकिंग दुनियाभर के करोड़ों छात्रों के लिए काफी अहम मानी जाती है। इसमें हायर एजुकेशन के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को कॉलेज या यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी मिलती है। इससे रिसर्च से लेकर हर एक पैरामीटर पर जानकारी मिलती है, जिससे छात्र अपने लिए किसी संस्थान का चयन कर पाते हैं।