logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 1907 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए 10 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

Jobs

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: BTSC

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का एक और सुनहरा मौका है। पुलिस कांस्टेबल, एसआई , जेई और अन्य पदों पर नई भर्तियों की घोषणा के बाद बिहार में अब वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजीनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर की भर्ती की घोषणा कर दी गई है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 1907 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

वर्क इंस्पेकटर- 1114
डेंटल हाइजीनिस्ट- 702
हॉस्टल मैनेजर- 91
रजिस्ट्रेशन शुरू- 10 अक्टूबर
लास्ट डेट- 10 नवंबर
फीस जमा करने की लास्ट डेट- 10 नवंबर

 

यह भी पढ़ें-- UGC NET दिसंबर 2025 के रजिस्ट्रेशन शुरू, फॉर्म से फीस तक सब जानें

भर्ती

 

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले  btsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद भर्ती वाले विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद नई विंडो में कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर तीनों भर्तियों के अलग-अलग विकल्प होंगे।
  • जिस भर्ती के लिए अप्लाई करना है उसके सामने दिए अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
  • अप्लाई करने से पहले यूजर गाइडलाइन्स पड़ लें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपनी पर्सनल डिटेल्स डालें।
  • एजुकेश क्वालिफिकेशन की हर डिटेल डालें।
  • इसके बाद फॉर्म सब्मिट करें और फीस पेमेंट करें।
  • फीस पेमेंट के बाद आपको रसीद मिल जाएगी।
  • फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें-- दुनिया को शिक्षित करता था बिहार, अब टॉप 100 में नहीं है एक भी कॉलेज

कौन कर सकता है अप्लाई?

आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वर्क इंस्पेकटर के 1114 पदों के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास ITI का सर्टिफिकेट हो। इसके लिए 18 से 37 साल के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 पदों के लिए दो साल का डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीनिस्ट (Diploma in Dental Hygienist) और 12वीं में बायोलोजी की पढ़ाई (Intermediate with biology) की होनी चाहिए। इसके लिए 18 से 37 साल के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।  हॉस्टल मैनेजर के 91 पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 21 से 37 साल के बीच के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। 

कैसे होगा चयन?

हॉस्टल मैनेजर के पदों के लिए लिखित परीक्षा होती है। यह कंप्यूटर बेस्ड होगी और इसमें दो घंटे में कुल 100 प्रश्न हल करने होंगे। हर एक प्रश्न के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे। इसके लिए हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। 

डेंटल हाइजीनिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। लिखित परीक्षा में 75 प्रतिशत और 25 प्रतिशत नंबर अनुभव के आधार पर दिए जाएंगे। कंप्यूटर बेसड टेस्ट में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय दो घंटे होगा। 

 

यह भी पढ़ें--  NIRF रैंकिंग में टॉप पर IIT मद्रास, JNU को कौन सा स्थान मिला?

 

Related Topic:#Jobs

और पढ़ें