logo

ट्रेंडिंग:

CRPF, CISF में निकली बंपर भर्ती, हजारों पदों पर 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए CISF, CRPF, SSC समेत कई पैरामिलिट्री फोर्स में नियुक्तियां होंगी।

ssc gd constable

सांकेतिक तस्वीर, Photo Creit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के पास अपना सपना पूरा करने के लिए एक सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। अगर आप 10वीं पास हैं और आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है तो आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपको SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। इस भर्ती के जरिए कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। SSC ने भर्ती के नोटिफिकेशन में यह भी बताया है कि पदों की संख्या को कम या ज्यादा किया जा सकता है।

 

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स (AR) और सचिवालय सुरक्षा बल (SSB) में कॉन्सटेबल (GD)  के पदों को भरा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें-- CAT के जरिए अगर IIM में नहीं मिला एडमिशन फिर कैसे करें MBA की पढ़ाई? यहां जानिए 

  • CISF- 14,595
  • CRPF- 5490
  • SSB- 1764
  • AR- 1706
  • ITBP- 1293
  • BSF- 616
  • SSB- 23

जरूरी तारीखें

इस भर्ती के लिए SSC ने कल यानी 1 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया और कल से ही इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गई। इस भर्ती के लिए 31 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट के लिए आपको एक दिन एक्स्ट्रा दिया गया है यानी 1 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 1 जनवरी 2026 तक 10वीं पास करने वाले सभी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं तो आप इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए। रिजर्वेशन कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। उम्र सीमा के अलावा उम्मीदवारों को SSC की ओर से निर्धारित फिजिकल पैरामीटर को भी पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इस भर्ती में पुरुषों के लिए 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ होगी, वहीं महिलाओं के लिए 8.5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ रखी गई।

 

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट (https://ssc.gov.in/login) पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर 'APPLY' पर क्लि करें।
  • इसके बाद 'SSC GD Constable Recruitment 2025 Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेसन नंबर और पासवर्ड ईमेल के जरिए मिल जाएगा।
  • इसके बाद लॉगिन करके 'Application Form' पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • लास्ट में अप्लीकेशन फीस जमा करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद पैरामेडिकल की पढ़ाई कैसे करें? कॉलेज से कोर्स तक, सब जानिए

कैसे होगा सिलेक्शन?

इस भर्ती के नोटिफिकेशन में SSC ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ट एग्जामिनेशन (CBE) होगा। इसके लिए सिलेबस भी नोटिफिकेश में दिया गया है। CBE का रिजल्ट आने के बाद मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME) से गुजरना होगा। यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉक्यूटमेंट्स वेरिफिकेसन होंगे। महिलाओं के पास इस भर्ती में नौकरी पाने का मौका है। इस भर्ती में महिलाओं के लिए SSC ने कुल 2,020 पद आरक्षित किए हैं। 

Related Topic:#SSC#CISF#Jobs#CRPF

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap