उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यूपी पुलिस में भर्ती होने का एक सुनहरा मौका है। यूपी पुलिस में कॉन्सटेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने करने की आज लास्ट डेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके जरिए यूपी पुलिस में कुल 32,000 से ज्यादा कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अगर आप भी यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो बिना देर किए आज ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन पूरा कर लें। रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही फीस जमा करने की लास्ट डेट भी आज ही है।
यह भी पढ़ें: सरकारी हो या प्राइवेट, हर स्कूल में सैनिटरी पैड रखना अनिवार्य, SC का बड़ा फैसला
कौन कर सकता है अप्लाई?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इस भर्ती में उम्मीदवारों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट भी दी गई है। आमतौर पर रुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल थी, जबकि महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित थी। नई अधिसूचना के अनुसार अब सभी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। यह छूट भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण दी गई है। एक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के फॉर्म भरने के बाद युवाओं को 31 जनवरी से 3 फरवरी तक फॉर्म में सुधार करने का भी मौका दिया जाएगा।
कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले UPPRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी पर्सनल और कॉन्टेक्ट डिटेल्स एंटर करके एक बार रजिस्ट्रेशन करें।
- ओटीआर के बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगइन कर सकते हैं।
- लॉगइन के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 का एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
- यहां अपने पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन डिटेल और अन्य डिटेल्स भरें।
इसके बाद अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करें।
- गलतियों से बचने के लिए फाइनल सबमिशन से पहले पूरे फॉर्म को देख लें।
इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें और प्रिंट आउट निकाल लें।