logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UPTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से अभी करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

up tet admit card 2026 ai image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है और अब वे आयोग की घोषणा के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था वे सभी उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट  यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: '10वीं के मौजूदा बैच पर नहीं लागू होगा 3-भाषा नियम', CBSE का बड़ा यू-टर्न

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर 'UPTET 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। 
  • अपना हॉल टिकट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें
  • इसके बाद आपके नंबर पर आया हुआ OTP डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपको आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा, जो पीडीएफ फॉर्मेट में होगा।
  • यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें। 

एडमिट कार्ड में देखें ये डिटेल्स

एडमिट कार्ड में आपकी सारी पर्सनल डिटेल्स और एग्जाम सेंटर के बारे में जानकारी दी गई है। ए़मिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य डिटेल्स ध्यान से जांच लें। अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें और परीक्षा से पहले ही इसे ठीक करवा लें। 

 

यह भी पढ़ें: हाई स्कूल के बाद सीधे BAMS में एडमिशन, यूपी का आर्युवेद गुरुकुलम प्लान क्या है?

 

2-4 जुलाई को होगी परीक्षा

UPSSSC की और से जारी शेड्यूल के अनुसार, UPTET की परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम 2.30 बजे से 5 बजे तक होगा। 4 जुलाई को सिर्फ मॉर्निंग में ही पेपर होगा। पूरे उत्तर प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 955 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 


और पढ़ें