logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर प्रदेश में अफसर बनने का मौका, 500 पदों पर निकली PCS भर्ती

त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 500 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए प्रदेश के अलग अलग सरकारी विभागों में लगभग 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने बताया है कि जरूरत के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है। अगर आप भी यूपी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके पास एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने और फॉर्म पूरा करने की प्रोसेस भी तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। आयोग ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए भी अलग से समय दिया है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन के दौरान कोई गलती हो जाती है, वे 3 अगस्त तक उसमें बदलाव कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: NCERT की किताब में आया मनुस्मृति का जिक्र, श्लोक से क्या सिखाने की हो रही कोशिश?

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों की योग्यता के बारे में भी बताया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। अधिकतम 40 साल की उम्र के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के तहत छूट दी जाएगी।  

रजिस्ट्रेशन फीस

पीसीएस प्रीलिम्स में आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 125 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीआर जरूरी

इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR करना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले से ओटीआर नहीं कराया है, उन्हें सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जा सकेगा। 

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी कांड: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी और इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा (मेंस) पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका है जो उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में अफसर बनना चाहते हैं। 

Related Topic:#Jobs#Uttar Pradesh

और पढ़ें