logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली समेत तीन शहरों में होगा स्टडी UK एजुकेशन फेयर 2026, बिचौलियों का काम खत्म

विदेश में पढ़ाई करना हजारों युवाओं का सपना होता है। इसी सपने को पूरा करने के लिए यूके एजुकेशन फेयर में 50 यूनिवर्सिटी आ रही हैं।

Study UK Education Fair 2026

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ब्रिटेन में पढ़ाई करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब UK की यूनिवर्सिटी में एडमिशन, कोर्स, फीस और स्कॉलरशिप की जानकारी लेने के लिए एजेंटों और बिचौलियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। ब्रिटिश काउंसिल भारत के तीन शहरों में 'स्टडी UK एजुकेशन फेयर 2026' आयोजित कर रही है। इसमें ब्रिटेन की 50 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

 

जो भी छात्र ब्रिटेन की किसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहता है वह इस फेयर में आ सकते हैं। इस फेयर में छात्र और उनके अभिभावक इन प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर सकेंगे और अपनी पसंद के कोर्स, एडमिशन की योग्यता, फीस, स्कॉलरशिप और वीजा प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे। इस आयोजन का मकसद विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों को सही जानकारी देकर बेहतर फैसला लेने में मदद करना है।

 

यह भी पढ़ें: NEET के साथ 12वी के नंबर भी होंगे जरूरी? नीलेकणी पैनल में इन मुद्दों पर चर्चा

कहां लगेगा फेयर?

इस साल यह फेयर डिब्रूगढ़ (असम) में यह फेयर 19 नवंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक पुष्करा सरोवर पोर्टिको में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 21 नवंबर को नई दिल्ली में ब्रिटिश काउंसिल, 17 कस्तूरबा गांधी मार्ग पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम होगा। आखिरी फेयर 23 नवंबर को मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल, 90 कफ परेड, कोलाबा में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ब्रिटिश काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, डिब्रूगढ़ में 33, दिल्ली में 50 और मुंबई में 49 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कौन सी यूनिवर्सिटी होंगी शामिल?

स्टडी UK एजुकेशन फेयर 2026 में यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, डरहम यूनिवर्सिटी, किंग्स कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग, यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर, यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स, यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो और कोवेंट्री यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। छात्र उनसे सीधे पूछ सकेंगे कि 12वीं के बाद ग्रेजुएशन या ग्रेजुएशन के बाद पोस्टग्रेजुएशन के लिए कौन-से कोर्स उपलब्ध हैं, एडमिशन की शर्तें क्या हैं और आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं। इसके अलावा ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, कैंपस सुविधाओं और पढ़ाई के बाद करियर की संभावनाओं पर भी जानकारी मिलेगी।

स्कॉलरशिप और वीजा पर भी मिलेंगे सुझाव

इस एजुकेशन फेयर की खास बात यह है कि यहां केवल यूनिवर्सिटी की जानकारी ही नहीं मिलेगी, बल्कि विदेश में पढ़ाई की तैयारी से जुड़े विशेष सेशन भी होंगे। इनमें SOP यानी स्टेटमेंट ऑफ पर्पज लिखने, स्कॉलरशिप हासिल करने और UK स्टूडेंट वीजा से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाएगी। छात्र IELTS या अंग्रेजी भाषा की योग्यता, एडमिशन की समयसीमा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सवाल भी पूछ सकते हैं। इससे छात्रों को अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से जानकारी जुटाने के बजाय विश्वविद्यालयों और संबंधित विशेषज्ञों से सीधे जवाब पाने का मौका मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: रैंकिंग से ज्यादा मान्यता को दें तरजीह, ऐसे पता करें आपका कॉलेज फर्जी तो नहीं

दूसरे देशों के लिए भी होते हैं एजुकेशन फेयर

ब्रिटेन के अलावा जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड जैसे देशों में पढ़ाई के विकल्पों की जानकारी देने के लिए भी भारत में एजुकेशन फेयर आयोजित किए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यूरोपीय संघ और DAAD की ओर से अप्रैल 2026 में दिल्ली और बेंगलुरु में 'स्टडी यूरोप एजुकेशन फेयर 2026' आयोजित किया गया था, जिसमें 50 से अधिक यूनिवर्सिटीज और संस्थानों ने हिस्सा लिया। वहीं, फ्रांस का 'चूज फ्रांस टूर 2026' अक्टूबर में मुंबई, पुणे, दिल्ली और बेंगलुरु पहुंचा, जिसमें 59 फ्रांसीसी संस्थानों ने छात्रों को पढ़ाई के विकल्पों की जानकारी दी। ऐसे आयोजनों में छात्र यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों से सीधे मिलकर एडमिशन, फीस, स्कॉलरशिप और कोर्स से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Related Topic:#Education News

और पढ़ें