logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG: अभिषेक-ईशान का गरजा बल्ला, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच आसानी से जीत लिया।

IND vs AFG 1st T20 Highlights

अभिषेक शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी अच्छी शुरुआत को जीत में बदल दिया। अभिषेक शर्मा ने तेजी से रन बनाए और भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

 

इस मैच में गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ज्यादा कमाल नहीं कर पाए, वहीं संजू सैमसन भी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि, अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में फॉर्म में नजर आए, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने अपनी छाप छोड़ी। अब दोनों टीमों के बीच अगला मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: Odisha T20 League 2026: अब शुरू हुई ओडिशा टी20 लीग, क्या है इसका फॉर्मेट?

अफगानिस्तान की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 41 रन बनाए। इसके बाद 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने अच्छी वापसी की और सिर्फ 1 विकेट खोकर 63 रन जोड़ लिए। डेथ ओवरों में अफगानिस्तान ने कुछ और विकेट गंवाए लेकिन रन बनाने की रफ्तार कम नहीं होने दी। 16 से 20 ओवर के बीच टीम ने 3 विकेट खोकर 52 रन बनाए। इस तरह अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर किसी तरह 156 रन का स्कोर खड़ा किया।

 

यह भी पढ़ें: देहरादून टी20 लीग में चमके 5 गुमनाम खिलाड़ी, IPL में मिलेगी एंट्री?

 

अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। वहीं मोहम्मद नबी ने 33 रन की पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज 13 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।

टीम इंडिया की पारी

भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की लेकिन तीसरे ही ओवर में संजू सैमसन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए। इसके बाद 7 से 14 ओवर के बीच टीम ने दो विकेट गंवाए और 75 रन जोड़े। आखिरकार भारतीय टीम ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 157 रन बना लिए और 38 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

 

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी: ड्रॉ रहा फाइनल मैच, ईशान-वैभव की टीम ईस्ट जोन चैंपियन कैसे बन गई?

 

टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 42 रन की पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को एक विकेट मिला।


और पढ़ें