logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs AFG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव-वाशिंगटन प्लेइंग XI से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर प्लेइंग-11 से बाहर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

IND vs AFG 1st T20I Toss and Playing 11

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और अफगानिस्तानी कप्तान इब्राहिम जद्रान, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अफगानिस्तान की टीम इस समय भारत के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर को जगह नहीं मिली है। वहीं, जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।

 

11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 10वीं बार टॉस जीता है। इस मैच से पहले उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 6 मैचों में उसे हार मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: Odisha T20 League 2026: अब शुरू हुई ओडिशा टी20 लीग, क्या है इसका फॉर्मेट?

टीम कॉम्बिनेशन अय्यर ने क्या कहा?

टीम कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों के चयन को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह फैसला थोड़ा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, 'अगर वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं तो वाशिंगटन सुंदर भी नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा दो और बदलाव हैं, जिनके बारे में आपको मैच में पता चल जाएगा।'

 

जसप्रीत बुमराह के टीम में होने पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, टीम में उनका होना हमारे लिए बड़ी बात है। वह काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और मैच जीतने को लेकर उनका रवैया शानदार है। हम जानते हैं कि वह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और वह टीम के लिए क्या कर सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: देहरादून टी20 लीग में चमके 5 गुमनाम खिलाड़ी, IPL में मिलेगी एंट्री?

भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर पहली बार गाया 'वंदे मातरम्'

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर एक कतार में खड़े हुए। हालांकि, सबसे पहले भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् प्रस्तुत किया गया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के किसी मैच में ऐसा पहली बार हुआ जब वंदे मातरम् प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया।

बता दें कि वंदे मातरम् की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में बंगाली भाषा में की थी। इसे पहली बार 1882 में उनके बंगाली उपन्यास आनंदमठ के हिस्से के तौर पर प्रकाशित किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी: ड्रॉ रहा फाइनल मैच, ईशान-वैभव की टीम ईस्ट जोन चैंपियन कैसे बन गई?

IND vs AFG प्लेइंग XI

  • भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
  • अफगानिस्तान: इब्राहिम जद्रान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।


और पढ़ें