logo

ट्रेंडिंग:

सड़क से घसीटकर महिला से गैंगरेप, असम में जेल के 2 गार्ड गिरफ्तार

असम में सड़क से घसीटकर सरकारी क्वार्टर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जेल के दो गार्ड को गिरफ्तार किया है।

AI Generated Image

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

असम के श्रीभूमि जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल के दो गार्ड को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को अपने सरकारी क्वार्टर में घसीटकर ले जाने के बाद दोनों ने घिनौती वारदात को अंजाम दिया। यह सरकारी क्वार्टर जिला जेल के पास बना है। मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की कवायद चल रही है।

 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे की है। मानसिक रूप से अस्वस्थ व बेघर महिला को दोनों आरोपियों ने सड़क से घसीटकर सामूहिक दुष्कर्म  को अंजाम दिया, लेकिन तभी गश्ती दल ने दोनों को पकड़ लिया। मामले की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद दोनों गार्ड के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया।

 

यह भी पढ़ें:  वीडियो-फोटो पर रोक, पर्दे भी गिराने होंगे, फ्लाइट के लिए नई गाइडलाइंस

 

महिला अस्पताल में भर्ती

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच भी चल रही है। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने आगे कहा कि संदेह है कि सड़क पर महिला अकेली थी। दोनों ने इसी बात का फायदा उठाया। 

 

यह भी पढ़ें: टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें, पुंछ पहुंचे राहुल गांधी ने क्या कहा?

 

एक गुवाहटी तो दूसरा बोरागांव का रहने वाला

दोनों आरोपियों की पहचान पुलिस ने हरेश्वर कलिता और गजेंद्र कलिता के तौर पर बताई है। हरेश्वर गुवाहाटी के पंजाबरी और गजेंद्र बोरागांव का रहने वाला है। श्रीभूमि के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रणबज्योति कलिता का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। उनके खिलाफ मामला भी पंजीकृत कर लिया गया है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap