logo

मूड

थलपति विजय के वे 15 वादे, जिन्होंने बदल दिया सियासी समीकरण; WYF फैक्टर क्या है

थलपति विजय ने WYF समीकरण से तमिलनाडु का सियासी समीकरण बदल दिया। उनकी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में Y मतलब यूथ, W यानी वूमेन और F मतलब फार्मर को सबसे अधिक अहमियत दी। यही फैक्टर उसकी जीत में सबसे अहम रहा।

Thalapathy Vijay

थलपति विजय। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

अभिनेता से नेता बने जोसेफ सी. विजय की नवगठित पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) ने तमिलनाडु के चुनाव में करिश्मा कर दिखाया है। दोपहर दो बजे तक पार्टी 109 सीटों पर आगे चल रही है। यह बहुमत के आंकड़ा 118 के बेहद करीब है। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (DMK) तीसरे पायदान पर खिसक गया।

 

तमिलनाडु के चुनाव रिजल्ट हर कोई हैरान है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक नई-नवेली पार्टी इतना बढ़ा करिश्मा कैसे कर सकती है। विजय की पार्टी के शानदार प्रदर्शन में चुनावी घोषणा पत्र का अहम रोल है। आइये जानते हैं कि विजय की पार्टी ने कौन-कौन से चुनावी वादे किए थे।

 

यह भी पढ़ें: 'जो हुआ... अच्छा हुआ', BJP की प्रचंड बढ़त पर हुमायूं कबीर क्या बोले?

 

विजय की पार्टी ने तमिलनाडु की महिलाओं, युवाओं और किसानों को लक्ष्य बनाया। घोषणा पत्र में उनसे जुड़े वादों को जगह दी। टीवीके ने सरकार बनने पर एआई मंत्रालय बनाने का वादा किया। प्रदेश की हर महिला को 2500 रुपये मासिक देने की बात कही। बेरोजगार स्नातक युवाओं को 10 हजार अनुदान देने का वादा किया। वहीं सहकारी फसल कर्ज को माफ करने ऐलान किया। इन्हीं वादों ने जनता को टीवीके की तरफ मोड़ा। टीवीके के वादों पर जनता का भरोसा चुनाव परिणाम में दिख भी रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल जीत रही BJP, आसनसोल में TMC का हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

 

विजय ने 95 पन्नों का घोषणापत्र जारी किया। यह भी कहा कि यह तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने जनता से वादा किया था कि पार्टी ईमानदारी से घोषणा पत्र को लागू करेगी। 

विजय के 15 वादे, जिन पर जनता ने किया भरोसा

  • 60 वर्ष तक की परिवार की मुखिया महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये।
  • हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मुफ्त।
  • हर दुल्हन को सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी।
  • बच्चे के जन्म पर सोने की अंगूठी।
  • छात्राओं को स्कूल छोड़ने के लिए हर साल 15 हजार रुपये।
  • 12 से पीएचडी तक के छात्रों को 20 लाख तक बिना गारंटी का लोन।
  • स्नातक बेरोजगारों को 4000 रुपये और डिप्लोमा धारकों को 2500 रुपये मासिक भत्ता।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए, पार्टी ने 5 लाख रुपये तक की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का वादा किया ।
  • ग्राम स्तर पर पांच लाख युवाओं को रोजगार का वादा।
  • कौशल प्रशिक्षण वाले स्नातकों को हर महीने 10 हजार और ITI डिप्लोमा धारकों को 8,000 रुपये भत्ता।
  • पुलिस वालों का मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का वादा।
  • पांच एकड़ तक के किसानों का सहकारी कर्ज माफ। 
  • धान के लिए 3500 और गन्ने के लिए 4500 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी।
  • 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली।
  • कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।


और पढ़ें