logo

मूड

अधीर रंजन हारे, फिर बंगाल में जीतने वाले दो कांग्रेसी नेता कौन हैं?

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत हासिल की लेकिन पार्टी के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी हार गए। हालांकि, कांग्रेस के दो नेता जीतने में कामयाब रहे।

Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury loses to BJP

कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 4 मई को सामने आए। रिजल्ट आते ही तस्वीर पूरी तरह बदल गई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बाहर कर दिया और जबरदस्त जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस पार्टी सिर्फ 2 सीटें ही जी पाई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी भी अपनी सीट नहीं बचा पाए और बहरामपुर विधानसभा सीट से हार गए।

 

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, BJP अब तक 204 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर, TMC ने 75 सीटों पर कब्जा जमाया है और 6 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और हुमायुन कबीर की पार्टी AJUP को 2-2 सीटों पर सफलता मिली है। वहीं, CPI(M) और AISF ने भी एक-एक सीट अपने नाम की है।

 

यह भी पढ़ें: सरकार और सीट दोनों गईं, सुवेंदु अधिकारी ने ममता को 5 साल में दूसरी बार हराया

 

बहरामपुर विधानसभा सीट पर अधीर रंजन चौधरी को जोरदार हार का सामना करना पड़ा। यहां BJP के उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा ने 17,548 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। सुब्रत मैत्रा को कुल 91,088 वोट मिले, जबकि अधीर रंजन चौधरी के खाते में 73,540 वोट ही आए।

बंगाल में जीतने वाले दो कांग्रेसी नेता कौन हैं?

बंगाल में कांग्रेस को जो दो सीटें मिली हैं वो हैं फरक्का और रानीनगर। फरक्का सीट से मोताब शेख ने जीत दर्ज की, जबकि रानीनगर से जुल्फिकार अली विजयी रहे।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी बेटी पूरे बंगाल में कमल खिलाएगी', जीत पर बोलीं RG केस की पीड़िता की मां

 

फरक्का में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जहां मोताब शेख ने BJP के सुनील चौधरी को 8,193 वोटों से हरा दिया। मोताब को कुल 63,050 वोट मिले, जबकि सुनील चौधरी 54,857 वोटों पर ही रुक गए।

 

वहीं रानीनगर सीट पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां जुल्फिकार अली ने TMC के अब्दुल सौमिक हुसैन को 2,701 वोटों से मात दी। जुल्फिकार को 79,423 वोट मिले, जबकि अब्दुल सौमिक हुसैन को 76,722 वोट हासिल हुए।


और पढ़ें