logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अगिआंव विधानसभा: सुरक्षित सीट पर हर बार बदल जाता है विधायक, इस बार क्या होगा?

अगिआंव विधानसभा पर 2020 के चुनाव में भाकपा माले के प्रत्याशी मनोज मंजिल ने जीत दर्ज की थी। इसके इतिहास को देखते हुए इस बार यहां बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Agiaon Assembly constituency

अगिआंव विधानसभा सीट। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अगिआंव विधानसभा भोजपुर जिले में आती है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यह भोजपुर जिले के पश्चिमी हिस्से में स्थित हैअगिआंव भोजपुर और रोहतास जिलों के बॉर्डर के पास है। यह पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है, जिसमें कोई भी शहरी मतदाता शामिल नहीं है। अगिआंव से जिला मुख्यालय आरा से दूरी लगभग 48 किलोमीटर है। इलाके में शिव मंदिर और एकौना का हनुमान मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं।

 

17 साल पहसे पहले आगिआंव, आरा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था लेकिन 2008 में चुनाव आयोग द्वारा की गई परिसीमन प्रक्रिया के बाद इसे एक अलग विधानसभा क्षेत्र बना दिया गया

सामाजिक समीकरण

अगिआंव विधानसभा में अभी तक तीन चुनावों में बीजेपी, जेडीयू और CPI-ML जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस लिहाज से हर चुनाव में यहां की जनता अपना विधायक बदल देती है, जिससे पहले लगता है कि अभी तक अगिआंव का जो भी विधायक बना है, वह जनती की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। 2011 की जनगणना के अनुसार, आगिआंव में अनुसूचित जातियों की संख्या सबसे ज्यादा 36.3 फीसदी है, जिसकी वजह से इसे सुरक्षित सीट घोषित कर दिया गया। 

 

यह भी पढ़ें: अंग प्रदेश में मंडल सियासत पर दंगल शुरू, अपनी ही जाति के नेता हो रहे नाराज-खुश

2020 में क्या हुआ था?

अगिआंव सीट पर 2020 में CPI-ML ने जीत दर्ज की थी। जेडीयू दूसरे नंबर पर रही थी। 2020 में भाकपा माले मनोज मंजिस ने जेडीयू के प्रभुनाथ प्रसाद को बड़े वोटों के मार्जिन से हराया था। हार का अंतर 48,550 वोटों का था। माले के मनोज मंजिल ने 61.39 फीसदी वोट पाते हुए 86,327 वोट हासिल किया था, जबकि प्रभुनाथ प्रसाद को 37,777 वोट ही मिले। वहीं, इस सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP के प्रत्याशी मनुराम राठौर को 1,765 वोट मिले थे। इसके अलावा लोजपा के राजेश्वर पासवान को 4,972 वोट मिले थे।

 

हालांकि, 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जेपी सिंह की हत्या से संबंधित एक मामले में मनोज मंजिल सहित 22 अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जिसके बाद उनती विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके बाद 2024 में हुए उपचुनाव में भी माले के प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन विधायक बने थे।

 

यह भी पढ़ें: वजीरगंज विधानसभा: बीजेपी के गढ़ में क्या कांग्रेस हासिल कर सकेगी दूसरी जीत?

विधायक का परिचय

भाकपा माले के वर्तमान विधायक शिव प्रकाश रंजन अगियांव में 2024 में हुए उपचुनाव जीतकर बिहार विधानसभा पहुंचे। वह पहली बार के विधायक हैं। विधानसभा में वह काफी समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।

 

विधायक शिव प्रकाश की पढ़ाई की बात करें तो वह ग्रेजुएट हैं। उन्होंने साल 2012 में महाराजा कॉलेज, आरा से ग्रेजुएशन की थी। इसके बाद शिव प्रकाश ने 2018 में महाराजा कॉलेज, आरा से ही LLB की डिग्री हासिल की। 2024 के उनके चुनावी हलफनामों के मुताबिक, उनकी आय का मुख्य स्रोत विधायकी रूप में उनका वेतन है। पिछले हलफनामों के मुताबिक उनके पास 10 साख रुपये की संपत्ति है।

विधानसभा का परिचय

अगिआंव क्षेत्र आगिआंव विधानसभा क्षेत्र तीन प्रखंडों को समेटे हुए है- चारपोखरी (पीरो अनुमंडल के अंतर्गत) और गरहनी के अलावा आगिआंव दोनों आरा सदर अनुमंडल के अंतर्गत आते हैं। यह आरा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

 

2010- शिवेश राम (बीजेपी)

2015- प्रभुनाथ प्रसाद (जेडीयू)

2020- मनोज मंजिल (CPI-ML)

2024- शिव प्रकाश रंजन (CPI-ML)

 

Related Topic:#Agiaon

और पढ़ें