logo

ट्रेंडिंग:

जिन्हें साइलेंट वोटर बताती है BJP, उनके लिए अब तक एलान क्या हुए हैं?

बिहार में इंडिया गठबंधन से लेकर एनडीए तक, महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू करने की कवायद कर रहे हैं। अब तक किन बड़ी योजनाओं की बात की जा रही है, आइए जानते हैं।

Bihar Assembly Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव। (AI Image। Photo Credit: Sora)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस योजना से 75 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। एक साथ महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। यह पहली योजना नहीं है जो बिहार में महिलाओं के लिए शुरू हुई है। चुनाव से पहले महिलाओं वोटरों के सशक्तीकरण के नाम पर सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन से लेकर विपक्षी इंडिया ब्लॉक के दलों ने कई वादे किए हैं। 

कांग्रेस से लेकर राष्ट्रीय जनता दल तक ने वादा किया है कि अगर सत्ता में आए तो महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएंगी। बिहार में महिला वोटरों को लुभाने के लिए सत्ताधारी दल से लेकर विपक्ष तक में होड़ मची है। बिहार का वोटिंग पैटर्न रहा है कि महिला, पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोट करती हैं। ग्रामीण तबकों में एक बड़ी आबादी रोजगार के लिए बाहर कमाने जाती है, महिला वोटर घर पर रहती हैं और मतदान केंद्र तक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार: महिलाओं को मिले 10 हजार रुपये, 2 लाख के लिए क्या करना होगा?

 

विधानसभा चुनाव 2024 के आकंड़ों पर गौर करें तो जहां सिर्फ 53 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया, वहीं 59.45 प्रतिशत महिता मतदाताओं ने वोट किया। बिहार में महिलाएं, पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटर करती हैं। बीते कई चुनावों में ऐसे आंकड़े देखे गए हैं। 

महिलाओं के लिए इंडिया ब्लॉक का वादा क्या है?

इंडिया गठबंधन ने अभी तक संयुक्त रूप से चुनावी घोषणापत्र नहीं तैयार किया है लेकिन कांग्रेस, लेफ्ट और आरजेडी की घोषणाएं एक सी ही हैं। माई बहिन सम्मान योजना दोनों पार्टियों का संयुक्त एजेंडा है। लेफ्ट ने भी इस पर सहमति जताई है। 

यह भी पढ़ें: 'पुलिस रिकॉर्ड में ना लिखें जाति', हाई कोर्ट के बाद UP सरकार का आदेश

 

  • माई बहिन योजना:  तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई 1 महीने के भीतर ही वह 'माई-बहिन योजना की शुरुआत करेंगे, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि यह सरकार संभालने के एक सप्ताह भीतर ही किया जाएगा। 

  • महिला सशक्तिकरण संवाद: तेजस्वी यादव इस योजना को महिलाओं के सम्मान,स्वाभिमान और समृद्धि से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि इसके तहत वह दो योजनाओं को कवर करेंगे, बेटी और मां। 

  • BETI: तेजस्वी यादव ने इस योजना का पूरा नाम बेनिफिट, एजुकेशन, ट्रेनिंग, इनकम बताया है। योजना का मकस बिहार में पैदा होने वाली बच्चियों का जन्म से लेकर कमाने तक का दायित्व उठाने का फैसला लिया गया है। 

  • MAA: मकान, अन्न और आमदनी नाम से यह योजना तेजस्वी ने प्रस्तावित की है। उनका मकसद है कि योजना के जरिए हर मां के परिवार को वह रहने के लिए घर, खाने के लिए अन्न और अच्छे जीवन के लिए आमदनी की व्यवस्था करेंगे। 

  • पेंशन योजना: अगर सरकार बनी तो तेजस्वी यादव ने बुजुर्ग महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। विधवा और दिव्यांग महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन दी जाएगी।

  • रसोई गैस: तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस महिलाओं को मुहैया कराया जाएगा। 

  • स्वास्थ्य का हक: कांग्रेस ने कहा है कि महिलाओं को उचित पोषण दिया जाएगा। जच्चा और बच्चा की सुरक्षा के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा बहनों के खाली पदों की नियुक्ति की जाएगी। 

एनडीए ने महिलाओं के लिए किन योजनाओं की शुरुआत की है? 

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: यह योजना 75 लाख महिलाओं के लिए शुरू की गई है। हर महिला को 10,000 रुपये की पहली किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। इस योजना के तहत कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और लघु उद्योगों के लिए महिलाओं की आर्थिक मदद की जाएगी। इस योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का लाभ मिलता है। 

  • जीविका दीदी: 1.40 लाख जीविका कर्मियों को मानदेय सरकार ने दोगुना किया है। 3 लाख से ज्यादा के बैंक लोन पर ब्याद दर 10 फीसदी से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है। 

  • आरक्षण: नौकरी में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है। जीविका के जरिए हर महिला को 10 हजार रुपये देने का वादा किया गया है। पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है। 

  • बिहार स्टार्टअप पॉलिसी: मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना बिहार सरकार की चर्चित योजना है। इसका मकसद महिलाओं को उद्यमी बनाना है। इसके तहत 10 लाख तक का लोन दिया जाता है।  
     

जनसुराज का वादा क्या है?

जन सुराज पार्टी ने महिलाओं को सस्ता कर्ज देने का वादा किया है। जन सुराज का वादा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को 4 प्रतिशत सालाना ब्याज पर 5 लाख तक का लोन दिया जाएगा। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap