logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली चुनाव में दलबदलू नेताओं की हुई चांदी, कौन-कौन जीता?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे बड़ी जीत दलबदलू नेताओं की हुई। ऐसे कई नेता रहे जिन्होंने चुनाव से पहले पाला बदला और दूसरे पार्टी में शामिल हो गए।

Delhi assembly election 2025

दिल्ली चुनाव, Photo Credit: PTI

लगभग ढाई दशक से भी अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के पाले में आई है। राजधानी दिल्ली में लगातार 15 साल तक शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रहीं। उसके बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने लगातार 3 बार दिल्ली में सरकार बनाई। 2013 से 2020 तक दिल्ली में AAP पार्टी की सरकार रही। अब 27 साल बाद भाजपा ने जीत हासिल कर AAP पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। हालांकि, इस चुनाव की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस बार दलबदुलओं को बड़ा फायदा पहुंचा। 

 

दरअसल, ऐसी कई खबरें सामने आई थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कई नेताओं ने अपना पाला बदल लिया था। ऐसे में इन सभी की किस्मत खुली। भाजपा वाले AAP में, AAP वाले भाजपा और कुछ कांग्रेस के भी भाजपा में शामिल हुए। ऐसे में दलबदलुओं ने चुनाव जीत कर सभी को हैरान कर दिया है। इसमें अरविंदर सिंह लवली, नीरज बसोया, कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर और राजकुमार चौहान जैसे कई नेताओं के नाम शामिल है। इन सभी नेताओं ने चुनाव से ठीक पहले संबधित पार्टियों का दामन छोड़ अन्य पार्टी में शामिल हो गए थे। 

 

चुनाव से पहले पाला बदलने वाले दलबदलू नेताओं की लिस्ट

भाजपा में आए दलबदलू

कैलाश गहलोत
आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा चुनाव  2025 में उन्हें बिजवासन सीट से जीत हासिल हुई। उन्होंने आप उम्मीदवार सुरेंद्र भारद्वाज को 11276 वोट से हराया।

 

नीरज बसोया
कांग्रेस छोड़कर नीरज बसोया ने भाजपा का दामना थामा। उन्हें कस्तूरबा नगर से जीत हासिल हुई। उन्होंने आम आदमी पार्टी के रमेश पहलवान और कांग्रेस के अभिषेक दत्त को करारी शिकस्त दीं।

 

अरविंदर सिंह लवली 
अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने गांधी नगर सीट से आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी को हराया था। लवली ने आप उम्मीदवार को 12 हजार 748 वोट से हराया। 

 

करतार सिंह तंवर
दिल्ली चुनाव से पहले ही करतार AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। छतरपुर सीट से भारी जीत हासिल करने वाले करतार ने आप के ब्रह्म सिंह तंवर को 6 हजार 239 वोटों से मात दी। 

 

राज कुमार चौहान 
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज कुमार चौहान को मंगोलपुरी से 62007 वोटों से जीत हासिल हुई। आदमी पार्टी के राकेश जाटव धर्मरक्षक 55752 वोटों के साथ दूसरे नंबर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार हनुमान चौहान को मात्र 3784 वोट मिले हैं।

 

यह भी पढे़ं: न चर्चा, न शोर, BJP का गेम सेट कर गए ये गुमनाम चेहरे

AAP में आए दलबदलू

संजीव झा

भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए संजीव झा को जीत हासिल हुई है। संजीव झा को कुल 121181 वोट मिले हैं। संजीव झा को 20601 वोटों से जीत हासिल हुई है।

 

चौधरी जुबैर अहमद 
कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए चौधरी जुबैर अहमद ने सीलमपुर में सबसे अधिक 42477 वोट से जीत दर्ज की है। 

 

प्रवेश रतन
भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए प्रवेश रतन ने पटेल नगर से बड़ी जीत हासिल की है। 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap