पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। 19 प्रत्याशियों की सूची में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पीड़ित महिला डॉक्टर की मां को पनीहाटी विधानसभा सीट से उतारा है। 2024 में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। तीसरी सूची में बीजेपी ने इंग्लिश बाजार से मौजूदा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी और कूच बिहार दक्षिण से विधायक निखिल रंजन डे का टिकट काट दिया है।
शंकर गुछैत मेदिनीपुर से प्रत्याशी होंगे। चित्राजीत रॉय को इस्लामपुर और सिंगूर से अरुप कुमार दास को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तरपाड़ा सीट पर दीपंजन चक्रवर्ती हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, नैहाटी से अनिल सिंह और चुंचुड़ा से सुबीर नाग को टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें: FD से 150 करोड़ की रकम गायब, कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़ा मामला; FIR दर्ज
अनिल सिंह को नलहाटी से टिकट
हरिपाल सीट से मधुमिता घोष, रायगंज से दिनेश सरकार, हेमताबाद से हरिपाद बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलान भादुड़ी, शांतिपुर से स्वपन दास, चंदननगर से दीपंजन कुमार गुहा, तामलुक से हरेकृष्ण बेरा और पूर्वस्थली दक्षिण से प्राणकृष्ण तापदार को प्रत्याशी बनाया गया है। नलहाटी से अनिल सिंह, सैंथिया से कृष्णकांत और कटवा से कृष्णा घोष को टिकट मिला है। कूच बिहार दक्षिण विधानसभा सीट से रतिंद्र नाथ बोस को उतारा है।

यह भी पढ़ें: 'चंद कुर्सी के कीड़े पूरी दिल्ली खा गए', रहमान डकैत से केजरीवाल की तुलना
बीजेपी ने कब-कब जारी की प्रत्याशियों की सूची?
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी अब तक तीन लिस्ट में कुल 275 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। 19 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। 16 मार्च को 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई थी। इस सूची में बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी को उतारा है। उन्हें नंदीग्राम से भी टिकट दिया गया है। 19 मार्च को जारी 112 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में अभिनेत्री रूपा गांगुली को सोनारपुर और संदेशखाली का चेहरा रेखा पात्रा को हिंगलगंज से प्रत्याशी बनाया गया था।