logo

मूड

...तो पूरे की देश में सत्ता खो दोगी BJP? बंगाल की बर्बादी का आरोप लगा बोलीं ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा बंगाल को बर्बाद करने की कोशिश करके बीजेपी पूरे देश में अपनी सत्ता खो देगी।

cm mamata banerjee

ममता बनर्जी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी अभियान चरम पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अगर बीजेपी ने बंगाल को बर्बाद और कमजोर करने की कोशिश की तो उसे पूरे देश की सत्ता खोनी पड़ेगी। 

 

बंगाल के रानीगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा कि बंगाल की जनता चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देगी। साथ ही बंगाल से बीजेपी का अंत करेगी।

 

यह भी पढ़ें: 6 मई को BJP सरकार, 45 दिन में घुसपैठ बंद, TMC के खिलाफ BJP की चार्जशीट में क्या?

'कोयला खदानों से धन लेती है बीजेपी'

उन्होंने लोगों को संबोधित करके हुए कहा, पश्चिम बंगाल को बर्बाद करने की कोशिश करके आप पूरे देश में अपनी सत्ता खो देंगे।' रानीगंज में रैली में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अवैध कोयला खदानों से धन लेती है और तृणमूल कांग्रेस पर चोर होने का आरोप लगाती है।

 

 

 

...असर उल्टा पड़ेगा

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी बंगाल को निशाना बना रही है लेकिन इसका असर उल्टा पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल को कमजोर करने की कोशिश बीजेपी के लिए पूरे देश में भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी की नीतियों से नाराज है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

 

यह भी पढ़ें: कमजोर संगठन, भागते चेहरे, सियासी उलझन, 10 साल से असम में कहां अटकी रही कांग्रेस?

सारी शक्तियां छीनने का लगाया आरोप

उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने मेरी सारी शक्तियां छीन ली हैं। अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो वे बुलडोजर चलाएंगे और सबको बाहर निकाल देंगे। मुख्यमंत्री ममता ने मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में राम नवमी शोभायात्रा के दौरान हुई झड़पों का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

 

ममता बनर्जी ने एसआईआर में मतदाताओं के नाम हटाने पर कहा कि बीजेपी सारी हदें पार कर रही है, एक लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए। रैली में सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी। उन्होंने यह भी एलान किया कि जीत के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली की सत्ता को चुनौती देंगी।


और पढ़ें