logo

ट्रेंडिंग:

5 साल में केजरीवाल की संपत्ति 37% बढ़ी, पत्नी के पास कार-फ्लैट

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता के पास 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में इसका खुलासा हुआ है।

arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल। (File Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली सीट से नामांकन भर दिया। उनके हलफनामे से खुलासा हुआ है कि उनके पास 1.73 करोड़ और पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कुल मिलाकर केजरीवाल 4.23 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। 2020 के चुनाव में उन्होंने 3.44 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी थी। यानी, 5 साल में केजरीवाल की संपत्ति 37 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं केजरीवाल?

केजरीवाल ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 50 हजार रुपये कैश हैं। उनके पास कुल 3.46 लाख रुपये की चल संपत्ति है। एक बैंक अकाउंट में 2.81 लाख रुपये जमा हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में उनके पास 2,400 वर्ग फीट का एक घर है, जिसकी मौजूदा मार्केट वैल्यू 1.7 करोड़ रुपये है।

 

ये भी पढ़ें-- पांच दर्जन खेतों के मालिक हैं देवेंद्र यादव, जानें कितनी है संपत्ति?

पत्नी के पास क्या-क्या है?

हलफनामे के मुताबिक, केजरीवाल की पत्नी सुनीता के पास 42 हजार रुपये कैश हैं। 26 लाख रुपये से ज्यादा म्युचल फंड में हैं। एक कार भी है, जिसकी कीमत 12.38 लाख रुपये है। पत्नी के नाम पर गुरुग्राम में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। पत्नी के बैंक सेविंग अकाउंट में 3.45 लाख रुपये जमा हैं। 8-8 लाख रुपये की दो एफडी हैं। पीपीएफ अकाउंट में 26.47 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा 320 ग्राम सोने की ज्वैलरी है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है। 1 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 92 हजार रुपये है।

2013 से अब तक कितनी बढ़ गई केजरीवाल की संपत्ति?

2013 में केजरीवाल ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने अपने पास 2.10 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 2.09 करोड़ की संपत्ति बताई थी। जबकि, 2020 के चुनाव में उन्होंने 3.44 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया था। यानी, 2013 से अब तक उनकी संपत्ति दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap